Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व... OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख: केंद्र को अंतरिम राहत से इनकार, 11 मार्च के फैसले पर म... जामताड़ा में मंईयां सम्मान योजना से 1500 अयोग्य लाभार्थियों के नाम कटे: प्रशासन करेगा वसूली, छोटी गल... गिरिडीह में बड़ा भू-धंसान: CCL लंकास्टर अस्पताल के दो भवन जमींदोज, सड़क पर आई दरारें; GM ने किया निर... झारखंड में 2119 संभावित वेटलैंड्स का होगा वैज्ञानिक संरक्षण: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीमांकन और नोटि... दुमका: जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के रसोइए सोनू राउत का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या क...

गौरव गोगोई की पत्नी का पाकिस्तानी खाताः रिंकी भुइयां सरमा

तीन पासपोर्ट को लेकर जारी जंग में अब सीएम की पत्नी भी

उत्तर पूर्व संवाददाता

गुवाहाटीः असम विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से महज कुछ दिन पहले राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच विदेशी पासपोर्ट, दुबई में अघोषित संपत्ति और पाकिस्तान के साथ कथित संबंधों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है।

मुख्यमंत्री की पत्नी ने कांग्रेस के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि उनके पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट और दुबई में बेनामी संपत्तियां हैं। रिंकी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक कड़ा बयान जारी करते हुए इन आरोपों को हास्यास्पद बताया और पलटवार करते हुए गौरव गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान में बैंक खातों को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं, पवन खेड़ा और गौरव गोगोई द्वारा रविवार को लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए रिंकी भुइयां शर्मा ने सोमवार को स्पष्ट किया कि न तो उनके पास, न ही उनके पति या बच्चों के पास भारत के बाहर कोई व्यापारिक हित या संपत्ति है। उन्होंने लिखा, मैं आप लोगों का सस्पेंस खत्म करते हुए इन हास्यास्पद सवालों का जवाब खुद दे देती हूँ। मेरे परिवार की दुबई या दुनिया के किसी भी देश में कोई संपत्ति नहीं है।

इस बचाव के साथ ही उन्होंने गौरव गोगोई पर हमला तेज करते हुए पूछा, क्या आप यह खुलासा कर सकते हैं कि आपकी पत्नी का पाकिस्तान में कभी कोई बैंक खाता रहा है? क्या आप उन विवरणों को सार्वजनिक करेंगे? दरअसल, मुख्यमंत्री सरमा पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ के पाकिस्तान में कई सक्रिय बैंक खाते हैं, जिसे गोगोई ने राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था।

विवाद की शुरुआत कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के उस प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि रिंकी भुइयां के पास संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, और एंटीगुआ एवं बारबुडा के पासपोर्ट हैं। खेड़ा ने कुछ दस्तावेजों को सार्वजनिक करते हुए दावा किया कि रिंकी के पास दुबई के अल बरशा इलाके में दो आलीशान फ्लैट हैं और उनके संबंध अमेरिका के व्योमिंग राज्य की एक शेल कंपनी से भी हैं। उन्होंने इसे चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का मामला बताते हुए जांच की मांग की।

हालांकि, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इन दस्तावेजों को फर्जी और एआई जनित करार दिया है। सरमा के अनुसार, ये कथित दस्तावेज एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा फैलाए गए थे, जिसे कांग्रेस ने अपना हथियार बना लिया है। मुख्यमंत्री ने पवन खेड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि का मामला दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।