Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फाउची के पूर्व सलाहकार ने ईमेल छिपाये थे रूसी हस्तक्षेप से विद्रोह की हालत नियंत्रित हिजबुल्लाह और राष्ट्रपति के बीच तनाव पनामा पर चीनी हस्तक्षेप का कूटनीतिक विरोध यूक्रेन ने रूस के तेल रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला झूठा प्रचार किसके फायदे में Bastar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होने के बाद आरोप... Indore Politics: कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा इंदौर-1 निधि जुटाने में फिसड्डी! संगठन ने मांगा हिसाब,... Sheopur News: श्योपुर में नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के साथ धक्का-मुक्की, विधानसभा अध्यक्ष के सामने... MP News: बीच रास्ते में रुका सीएम मोहन यादव का काफिला, पुलिस अधिकारी की 'इस' हरकत पर भड़के मुख्यमंत्...

मालदा के विवाद के बाद ममता बनर्जी की शाह को चुनौती

जिनके नाम काटे गये हैं, उनके बीच जाइये

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मालदा जिले के उन लोगों के साथ बैठक करने की चुनौती दी, जिनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा, मैं अमित शाह को चुनौती देती हूं कि वे यहाँ मालदा में एक बैठक करें और उन लोगों से बात करें जिनके नाम हटा दिए गए हैं। भाजपा को लोगों के पैरों में गिरकर उनसे इस दुख के लिए माफी मांगनी चाहिए। मैं लोगों से ईवीएम के जरिए जवाब देने का आह्वान करती हूं।

हाल ही में श्री शाह ने भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी सहित भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ शिरकत की थी और कहा था कि वे चुनावी राज्य में 15 दिन बिताएंगे। मालदा जिला वर्तमान में विशेष गहन संशोधन में लगे न्यायिक अधिकारियों के हजारों की भीड़ द्वारा घेराव किए जाने के बाद से तनावपूर्ण स्थिति में है। अधिकारियों को बुधवार रात एक बड़े पुलिस दल ने सुरक्षित निकाला था। गुरुवार को उच्चतम न्यायालय ने प्रदर्शनकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए इसे अधिकारियों को डराने-धमकाने का धृष्ट प्रयास और शीर्ष अदालत के अधिकार को चुनौती करार दिया।

राज्य में लगभग 60 लाख नाम निर्णय के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से हटाने की दर लगभग 40 फीसद है। पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से अब तक 63 लाख से अधिक नाम हटाए जा चुके हैं। घेराव मामले में मुख्य आरोपी मोफक्केरुल इस्लाम को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो एक वकील हैं और उन्होंने 2021 का चुनाव एआईएमआईएम के टिकट पर लड़ा था। मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपे जाने से पहले 34 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

सभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, मालदा के मोथाबाड़ी में हुई हिंसा के पीछे के असली अपराधी फरार हो गए हैं, जबकि जांचकर्ता जांच के नाम पर निर्दोष स्थानीय लोगों को परेशान कर रहे हैं। भाजपा पर लोगों के वोट देने का अधिकार छीनने का दावा करते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा, कल वे आपकी जमीन और भाषा भी छीन लेंगे।