Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... क्वांटम प्रकाश में 48 आयामी दुनिया की खोज Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन ... West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे 'चार्जशीट' Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिय... Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रध... Arvind Kejriwal in Amreli: 'पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली', जनसभा में सरकार पर बरसे केजर...

Cyber Crime News: मदद के बहाने महिला को बनाया निशाना, सामने आया ठगी का नया तरीका

हाजीपुर: हाजीपुर में आज दिनदहाड़े ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक गाड़ी में सवार होकर आए पांच व्यक्तियों ने एक महिला को अपनी चालाकी का शिकार बनाते हुए उससे सोने की अंगूठी, कपड़े और नकदी लेकर रफू-चक्कर हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे हाजीपुर की पावर कॉलोनी में घटी। यहां एक गाड़ी में सवार होकर आए 5 व्यक्तियों ने कॉलोनी में घोषणा की है कि वे एक अनाथ आश्रम से आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे जरूरतमंद लड़कियों की शादी के लिए कपड़े और नकदी दान करें। इन 5 व्यक्तियों में से दो लोग कॉलोनी निवासी रमन बाला पत्नी नवदीप सिंह के घर के अंदर दाखिल हुए और मदद मांगी।

बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्तियों ने रमन बाला को कोई नशीली चीज सुंघा दी, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। इसका फायदा उठाते हुए ठग उससे एक सोने की अंगूठी, एक सूट और 1100 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई है। नवदीप सिंह ने एस.एस.पी. होशियारपुर से मांग की है कि सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर इन ठगों की पहचान करके उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि इलाके में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।