Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोली लगा हाथी मरा हुआ पाया गया फोटोकॉपी की दुकान पर मिल हजारों एसआईआर फॉर्म धीरे धीरे उजागर हो रहा है बंगाल के एसआईआर का असली खेल आदित्य-एल1 ने सौर ज्वालाओं से पहले संकेतों को पकड़ा मणिपुर में बीजेपी विधायक के घर पर हमला हमारी सरकार फिर से राज्य में वापस आयेगीः ममता बनर्जी नेपाल के रसुआ में भीषण बाढ़ की त्रासदी: बिहार के चनपटिया के 3 मजदूर लापता, 4 साथी सुरक्षित लौटे विनाशकारी बाढ़ और आक्समिक बाढ़ के बीच चमत्कार बार काउंसिल अपने सदस्यों का सम्मान खो रहा हैः जस्टिस नागरत्ना मालदा में TMC ग्राम पंचायत प्रधान चेमानी बीबी पर बांग्लादेशी होने का आरोप: फर्जी दस्तावेजों से चुनाव...

असम विधानसभा चुनाव के ओपिनियन पोल में भाजपा को बढ़त

सत्तर से अस्सी सीटें मिलने का पूर्व अनुमान

  • आगामी 9 अप्रैल को होगा मतदान
  • पौने चार लाख से अधिक युवा वोटर
  • सुरक्षा बल सक्रिय हथियार बरामद

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद के साथ ही असम की सियासत गर्मा गई है। राष्ट्रीय ख़बर और मार्टिज-आईएएनएस द्वारा जारी पहले ओपिनियन पोल के अनुसार, राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है। पोल के मुताबिक, एनडीए को 126 सदस्यीय विधानसभा में 70 से 80 सीटें मिल सकती हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस 35 से 40 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। अन्य दलों में एआईयूडडीएफ को 1-3 और निर्दलीयों को 4-6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

असम की सभी सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजों की घोषणा 4 मई को की जाएगी। चुनाव अधिसूचना 16 मार्च 2026 को जारी होगी। इस बार राज्य के कुल 2,35,01,164 पंजीकृत मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। लोकतंत्र के इस पर्व में 3,82,341 युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों (85 प्लस) और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान करने हेतु डाक मतपत्र की विशेष सुविधा दी है। सुचारू मतदान के लिए राज्यभर में 28,205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। इसी क्रम में, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 31वीं बटालियन और असम पुलिस ने कोकराझाड़ जिले के गोसाईगांव स्थित चौधरी घाट पर एक बड़ी सफलता हासिल की। गोपनीय सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त अभियान में दो संदिग्धों—राबन सोरेन और आउटल इस्लाहारी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो देशी आग्नेयास्त्र, भाले, तीर और अन्य अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनावों के दौरान शांति भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।