Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे... रक्षाबंधन पर दिवंगत भाइयों की याद में महिला ने लगाई फांसी: शिवपुरी के महलसराय की घटना, इलाके में शोक जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बंद ढाबे में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का काला खेल: पुलिस का छापा, 3 गिरफ्ता... जबलपुर: भड़पुरा घाट पर नर्मदा नदी में बहे महाराष्ट्र के पिता-पुत्र; 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF ... नीरज चोपड़ा को लगा बड़ा झटका: टखने के लिगामेंट टियर के कारण पूरे सीजन से बाहर, मिस करेंगे डायमंड लीग... साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार नागार्जुन: 70 की उम्र में भी फिटनेस और स्टाइल से जीत रहे हैं दिल

हमारी सरकार फिर से राज्य में वापस आयेगीः ममता बनर्जी

लगातार दूसरी रैली आयोजित कर तृणमूल के समर्थन का एलान किया

छात्र परिषद के स्थापना दिवस में बयान

इस बार भी पूरे राज्य के लोग शामिल हुए

पूरे राज्य का दौरा प्रारंभ करने का एलान भी

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः सत्ता से बाहर होने के महज चार महीने के भीतर ही तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर सरकार में वापसी का संदेश दिया है। शुक्रवार को कैथेड्रल रोड पर तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस समारोह में ममता ने कहा, चिंता मत कीजिए। भाजपा के अन्याय का जवाब भाजपा के लोग ही देंगे। बहुत जल्द तृणमूल कांग्रेस फिर से सरकार में वापसी करेगी।

छात्र संगठन के स्थापना दिवस पर भी तृणमूल के दो गुटों का विभाजन 21 जुलाई की तरह सड़कों पर खुलकर सामने आ गया। ममता गुट ने कैथेड्रल रोड पर सभा की, जबकि फिलहाल विरोधी दल के नेता ऋतब्रत बनर्जी गुट ने रानी रासमणि रोड पर पंडाल लगाकर समानांतर सभा की। हालांकि, ममता और अभिषेक बनर्जी के कालीघाट गुट की सभा में ही भीड़ का पलड़ा भारी रहा।

इस दौरान ममता बनर्जी ने मंच से ही ट्रैफिक नियंत्रित किया। जब कैथेड्रल रोड की एक लेन में बसें और एम्बुलेंस फंस गईं, तो ममता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सभा को रोकने के लिए गाड़ियों को घुसा दिया है। उन्होंने करीब 25 मिनट तक सभा रोककर माइक से खुद ट्रैफिक संभाला।

इसके साथ ही ममता ने पुलिस पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए कहा, पुलिस हमें सभा या रैली करने की अनुमति नहीं दे रही है। मैं साफ कह रही हूं, इसके बाद मैं जिलों का दौरा करूंगी। अगर पुलिस अनुमति नहीं देगी तो मैं जनता की अनुमति से कार्यक्रम करूंगी। उनसे पहले अभिषेक बनर्जी ने भी पुलिस पर हमला बोला और ऋतब्रत गुट व अन्य दलबदलुओं को विश्वासघाती करार दिया। दूसरी ओर, रानी रासमणि रोड की सभा से ऋतब्रत समर्थकों ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। ममता के पूर्व सहयोगी फिरहाद हकीम ने कहा, ममता बनर्जी ने सालों तक छात्र संघ चुनाव बंद रखे थे। हमारे कहने पर भी ध्यान नहीं दिया, जिससे दाखिला कराने वाले दलाल छात्र नेता बन गए।