Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

एक्जिट पोल में चुनावी पलड़ा कांग्रेस के पक्ष में

  • बहुमत नहीं तो जेडीएस किंगमेकर

  • अधिकांश सर्वे में पंजा भारी पड़ा

  • तटीय कर्नाटक में भाजपा हावी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के एक्जिट पोल के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में नजर आ रहे हैं। अनेक संगठनों ने टीवी चैनलों के साथ मिलकर यह सर्वेक्षण किया था। इसमें कुल मिलाकर जो आंकड़ा निकला है, वह भाजपा के हित में जाता हुआ नहीं दिख रहा है।

वैसे चुनावी सर्वेक्षण में कुछ बदलाव इस वजह से भी हो सकता है क्योंकि अंतिम क्षणो में मतदान बहुत तेज हुआ है। मतदान समाप्ति की समय सीमा के वक्त 65 प्रतिशत मतदान की खबर है। उस वक्त भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी हुई थी।

इसलिए एकाध प्रतिशत के अंतर से भी चुनावी आकलन के खेल बदल सकता है। इन चुनावी सर्वेक्षणों में यह संकेत दिया गया है कि मतदाताओं में कांग्रेस पांच प्रतिशत भारी पड़ी है। इसी वजह से वह दौड़ में आगे नजर आ रही है। लेकिन यह संदेह भी व्यक्त किया गया है कि वह शायद अपने दम पर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा नहीं हासिल कर पायेगी।

कर्नाटक के इन सर्वेक्षण के आधार पर माना जा सकता है कि अगर ऐसा होता है तो जनता दल सेक्यूलर इसमें किंग मेकर की भूमिका में आयेगी। जेडीएस के बारे में आकलन है कि उसे 224 सदस्यों वाली विधानसभा के इस चुनाव में कमसे कम 25 सीटें आ सकती है।

याद दिला दें कि पिछले चुनाव में भी जेडीएस के कुमारस्वामी ही मुख्यमंत्री बने थे। बाद में कांग्रेस और जेडीएस की खटपट के बीच भाजपा ने मौके का फायदा उठाया था। इस बार के चुनाव में भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले काफी सीटों के नुकसान का अंदेशा है।

इसी वजह से यह माना जा रहा है कि पूर्ण बहुमत हासिल करने में पिछड़ने के बाद भी कांग्रेस इस राज्य की सबसे अधिक विधायकों वाली पार्टी बनने जा रही है। इन एक्जिट पोलों को सी वोटर, लोकनीति सीएसडीएस, एक्सिस माई इंडिया और चाणक्य ने किया है। पहले सर्वेक्षण में कांग्रेस को 113, भाजपा को 85 और जेडीएस को 23 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। शेष तीन सीटों पर दूसरों के जीतने की उम्मीद है।

सर्वेक्षणों के मुताबिक तटीय कर्नाटक में भाजपा अपनी पकड़ बनाये रखते हुए विरोधियों को काफी पीछे छोड़ देगी। लेकिन इस एक इलाके में बढ़त से उसका लक्ष्य पूरा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। अन्य इलाकों में उसे काफी सीटों का नुकसान हो रहा है। इसी वजह से वह दूसरे नंबर का पार्टी बनेगी।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वेक्षण में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। पोल के मुताबिक, कांग्रेस 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। भाजपा 85 और जेडीएस 32 सीटें जीत सकती है। यानी बहुमत किसी को नहीं। सर्वे 6 मई को हुआ था। इसमें 112 सीटों के 11 हजार 200 लोगों से बातचीत की गई थी।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के मुताबिक कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस सर्वे में कांग्रेस को 110 से 122, भाजपा को 73 से 85 और जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी सरकार कांग्रेस की। सर्वे में 73 हजार लोगों का फीडबैक है। 44% लोगों ने कांग्रेस की, 32% ने भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया। 31% लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताया।

जी न्यूज-मैट्रिज के हिसाब से भाजपा की सरकार बनेगी। सर्वे में भाजपा को 103 से 118, कांग्रेस को 82 से 97 और जेडीएस को 28 से 33 सीटें मिलने का अनुमान। सैंपल साइज के लिहाज से यह सबसे बड़ा ओपिनियन पोल है। इसमें 224 सीटों पर 3 लाख 36 हजार लोगों से सवाल किए गए। हर विधानसभा सीट पर 1500 लोगों से बात की गई।