Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

CM के आदेश के बाद एक्शन में विभाग! गैस माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में घरेलू सिलेंडर बरामद; मचा हड़कंप

फतेहाबाद : एलपीजी गैस की कमी के चलते जहां पूरा देश लाइनों में लगा है। वहां फतेहाबाद में भी लोगों को बुकिंग करवाने के बाद भी गैस सिलेंडर मुश्किल से मिल पा रहे हैं। लेकिन फतेहाबाद में घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में धड़ल्ले से हो रहा है। इसको लेकर आज फतेहाबाद का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नींद से जगा और उसने कई जगहों पर छापेमारी की।

इस दौरान फतेहाबाद के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शहर के बस स्टैंड से मिष्ठान भंडार और चाय की दुकान से दो घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया। जिन का इस्तेमाल कमर्शियल के तौर पर किया जा रहा था। वही फतेहाबाद के बीघड रोड पर स्थित एक नमकीन भंडार पर भी चेकिंग के दौरान घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में किया जा रहा था। इसके बाद तीन गैस सिलेंडरों को खाता एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने जप्त कर लिया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा आज चेकिंग अभियान चलाया गया है और तीन घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं जिनका इस्तेमाल कमर्शियल में किया जा रहा था। गौरतलब है कि फतेहाबाद की बात की जाए तो लगातार घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में होता नजर आ रहा है। रेहडी संचालक बिना किसी रोक-टोक से घरेलू सिलेंडर ला रहे हैं और उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि आम जनता दिक्कत का सामना कर रही है।