Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

वियतनाम घूमने गये भारतीय पर्यटकों के साथ हादसा

स्पीडबोट डूबने से पंद्रह लोगों की मौत

एजेंसियां

फू क्वोकः वियतनाम में भारतीयों सहित पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के डूबने से पंद्रह लोगों की मौत हो गई है, समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है।

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, एक दुखद घटना में, वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कुछ घंटे पहले कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। घटना के सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है क्योंकि स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए इस पर्यटक नाव हादसे के बाद का मंजर दिखाया गया है, जिसमें कई भारतीय पर्यटकों के मारे जाने की आशंका है। फुटेज में एक पलटी हुई नाव समुद्र में तैरती दिख रही है, जबकि बचाव दल स्पीडबोट्स से उसे घेरे हुए हैं। इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सका है।

इन दृश्यों को एक स्थानीय पत्रकार द्वारा साझा किया गया था, जिन्होंने लिखा, 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट 11 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे होन मे रुत न्गोई, फु क्वोक के पास डूब गई… दोपहर तक 18 लोगों को बचा लिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि मौतों की आशंका है, लेकिन आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी हैं।