Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

गुरुघर के बाहर खूनी ‘जंग’! दो गुटों में जमकर चले हथियार, 5 लोग लहूलुहान; पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

बठिंडा: थाना कैंट क्षेत्र की फूस मंडी में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद उस समय खूनी झड़प में बदल गया, जब एक पक्ष ने तलवारों और बरछों से हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ युवक नशे की हालत में गुरुद्वारा साहिब के अंदर जाने लगे। वहां मौजूद गांव के लोगों ने उन्हें गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई से होते हुए हिंसक झड़प में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने तलवारों और बरछों से हमला कर दिया। हमले में गुरसेवक सिंह, हरविंदर सिंह और जसवंत सिंह सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

थाना कैंट के एसएचओ रघुवीर सिंह ने बताया कि 7 मार्च को डीसीआर के माध्यम से झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जांच में सामने आया कि घायलों पर तलवारों और बरछों से हमला किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों निहाल सिंह, पलविंदर सिंह उर्फ काला और सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।