Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...

Noida News: नोएडा के सेक्टर-144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूरों की मौत

नोएडा में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक से निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग भरभराकर गिर गई, शटरिंग गिरने से काम कर तीन मजदूर मलबे में दबे गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर -144 की है. घटना सुबह की बताई जा रही है.

मजदूरों की चीज पुकार सुनकर अन्य श्रमिक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू किया और मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो मजूदरों की इलाज के दौरान मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है.

सुपरवाइजर और ठेकेदार गिरफ्तार

सेंट्रल जोन की डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि हादसे को गंभीरता से देखते हुए निर्माणाधीन बिल्डिंग की साइट पर मौजूद सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. शुरुआती जांच में सुरक्षा मनको की अनदेखी और लापरवाही की बात सामने आई है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने काम को रोक दिया गया है और और जो मजदूर वहां पर हंगामा कर रहे थे. उनको शांत कराकर वापस घर भेज दिया गया है.

बिहार और झारखंड के रहने वाले थे मृतक मजदूर

मृतक 45 वर्षीय मजदूर मंटू सिंह पुत्र कालेश्वर सिंह बिहार के बांका जिले के थाना बंधुवा कुरांवा बौंसी के गांव शाहसन का निवासी था. वहीं दूसरा मृतक मजदूर झारखंड का रहने वाला था. उसकी पहचान 24 वर्षीय शीबू पुत्र मनेश्वरराम निवासी ग्राम बनिया थाना हड्डियां जिला दुमका के रूप में की गई. बिहार के बांका जिला के शाहसन निवासी 32 वर्षीय मिथुन पुत्र कालेश्वर सिंह घायल हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.