Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का 'संग्राम', पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां... Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना 'काल', 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन ... नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; 'वर्ल्ड क्लास' बनाने के ... बंगाल चुनाव के लिए ममता का 'मास्टरस्ट्रोक'! घर बैठे मिलेगा इलाज और 'लक्ष्मी भंडार' में बड़ा इजाफा; ट... Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा... Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत... Eid 2026 Fashion: सारा अर्जुन के 'यलीना' लुक से लें ईद के लिए इंस्पिरेशन, कजरारी आंखें और कश्मीरी झु... बदरी-केदार में 'विशेष पूजा' अब महंगी! श्रीमद भागवत कथा के लिए देने होंगे 1 लाख, महाभोग का भी बढ़ा रेट... अशोक खरात का 'मायाजाल' बेनकाब! ज्योतिष की आड़ में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य; फार्महाउस, बंगला औ... सुक्ष्म रोबोट से होगा कैंसर का ईलाज

बरनाला पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग के बाद दो खूंखार अपराधी गिरफ्तार

बरनाल: बरनाला पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम के दिशा-निर्देशों पर एक साहसिक ऑपरेशन चलाते हुए दो वांछित अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 11 जनवरी की रात हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकरम खान उर्फ अक्कू और प्रदीप सिंह उर्फ दीपू (निवासी बरनाला) के रूप में हुई है।

एसएसपी ने विशेष टीम का किया था गठन
जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम में एसपी (डी) अशोक शर्मा की अगुवाई में डीएसपी सतबीर सिंह बैंस, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह और थाना सिटी बरनाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह को शामिल किया गया था। इस टीम ने तकनीकी और जमीनी सूचनाओं के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

मुठभेड़ और जवाबी कार्रवाई
एसएसपी आलम ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं। आज तड़के जब पुलिस टीम का सामना आरोपियों से हुआ, तो बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी अकरम खान उर्फ अक्कू के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अकरम और उसके साथी प्रदीप सिंह को काबू कर लिया। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

गैंगवार और आपराधिक रंजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना दो छोटे प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच का परिणाम थी। आरोपी इलाके में अपनी दहशत कायम करना चाहते थे। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिस पक्ष पर हमला किया गया था, उनका भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।