Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम... किमची से नैनोप्लास्टिक्स हटाने का पता चला एसआईआर की गड़बड़ियों की आंच अब न्यायिक अफसरों पर सितंबर में भारत आ सकते हैं ब्लादिमीर पुतिन सत्ता में आये तो हिमंता के खिलाफ कार्रवाईः राहुल गांधी

चलती Train से खींच दी Emergency Chain, स्टेशन पर फंसे हजारों यात्री

अबोहर: दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को अबोहर रेलवे स्टेशन पर भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। एक व्यक्ति द्वारा चलती ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींचे जाने के बाद ट्रेन की पावर फेल हो गई। जिससे यह रेलगाड़ी अपने निर्धारित समय से करीब तीन से चार घंटे की देरी से रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेन को सुबह करीब 5:45 बजे अबोहर रेलवे स्टेशन से रवाना होना था। लेकिन चेन पुलिंग की घटना के बाद तकनीकी खराबी आ गई। पावर फेल होने के कारण ट्रेन को मौके पर ही रोकना पड़ा और आवश्यक जांच व सुधार कार्य के बाद सुबह 9 बजे यह ट्रेन बीकानेर के लिए रवाना हो सकी। इस अप्रत्याशित देरी के चलते स्टेशन पर मौजूद हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। वहीं कई यात्री अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे।

ट्रेन के लेट होने का असर अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा। जिससे अबोहर स्टेशन से गुजरने वाली कई अप-डाउन रेलगाडियां अपनी समय-सारिणी से विलंब से चलीं और पहुंचीं। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए चेन खींचने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि उसने किन परिस्थितियों में और किस कारण से चलती ट्रेन की चेन खींची। रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीर मानते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना किसी आपात स्थिति के चेन पुलिंग जैसी हरकत न करें, क्योंकि इससे न केवल रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचता है बल्कि हजारों यात्रियों की सुरक्षा और समय भी प्रभावित होता है।