Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

“शनि की महादशा से मिलेगी मुक्ति”: शनिवार को करें ये 5 अचूक उपाय, टल जाएगा बड़ा से बड़ा संकट

हिंदू धर्म शास्त्रों में शनि देव को कर्मों का फल देने और न्याय करने वाला देवता कहा गया है. कहा जाता है जिस पर शनि देव की कृपा दृष्टि रखते हैं वो रंक से राजा बन जाता है. वहीं जिस पर शनि देव टेढ़ी दृष्टि डालते हैं, उसका जीवन बर्बाद हो जाता है. शनि की टेढ़ी दृष्टि से व्यक्ति को मानसिक तनाव, कार्यों में रुकावट और अचानक हानि होने लगती है. रिश्तों में भी गलतफहमियां और दूरी बढ़ जाती है. सेहत बिगड़ जाती है.

हिंदू धर्म शास्त्रों में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित किया गया है. इस दिन शनि देव की विशेष पूजा और व्रत किया जाता है. शनि देव की पूजा-पाठ करने से जीवन की बाधाएं दूर हो जाती हैं. वहीं शनि की टेढ़ी दृष्टि से बचने के लिए शनिवार को पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ विषेश उपाय भी किए जाते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

शनिवार को करें ये उपाय

पीपल के पेड़ की पूजा

हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ बहुत पूज्यनीय माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल की पेड़ की पूजा करें. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं. शनिवार को पीपल के पेड़ को जल दें और तेल का दीपक जलाएं. ऐसा करने से शनि देव की कृपा हमेशा रहती है.

शनिवार को करें दान

शनिवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करें. शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पलों का दान करना चाहिए. इन चीजों का दान करने से जीवन में समस्याएं कम होती हैं. आर्थिक स्थिति सुधरती है. शनि देव की कृपा जल्द मिलती है.

लोहे का दीपक जलाएं

शनि देव का वास लोहे में माना जाता है, इसलिए शनिवार और मंगलवार के दिन लोहे का दीपक जलाना चाहिए. इस उपाय को करने से जीवन में सुख-शांति आती है.

शनि यंत्र की पूजा करें

शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करनी चाहिए. शनि यंत्र की पूजा करने से शनि देव के बुरे प्रभाव कम होते हैं. शनिवार को तामसिक भोजन और मांसाहार के सेवन से परहेज करना चाहिए.