Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पिछले चार दशकों से डाक्टर और मरीज दोनों गलतफहमी में थे घने जंगलों के निवासियों का अपनी गुप्त संवाद तंत्र कायम है, देखें वीडियो Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर असम में समान नागरिक संहिता विधेयक पास Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... अगले चुनाव में 33 फीसद सीट महिलाओं कोः  नारा लोकेश Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... वामपंथी समर्थकों ने अफसरों पर हमला कर दिया Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स...

सर्दियों में स्किन इन्फेक्शन से बचना है? तो जान लें नहाने के पानी का सही तापमान; डर्मेटोलॉजिस्ट की खास सलाह

सर्दियों का मौसम स्किन के लिए चुनौती भरा होता है. ठंड और कम नमी के कारण त्वचा रूखी, खिंची हुई और सेंसिटिव हो जाती है. जिन लोगों को पहले से स्किन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए यह मौसम और ज्यादा सावधानी मांगता है. नहाने की आदतें भी इस दौरान अहम भूमिका निभाती हैं, क्योंकि गलत तरीके से नहाने पर स्किन की परेशानी बढ़ सकती है. कई बार लोग ठंड से बचने के लिए पानी के तापमान पर ध्यान नहीं देते या नहाने के बाद स्किन केयर को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में खुजली, जलन और असहजता महसूस हो सकती है.

इसलिए सर्दियों में स्किन की बीमारियों के मरीजों को अपनी दिनचर्या में कुछ छोटे बदलाव करने की जरूरत होती है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में स्किन की बीमारियों के मरीजों को कैसे पानी से नहाना चाहिए, ताकि त्वचा को आराम मिले और परेशानी न बढ़े.

स्किन की बीमारियों के मरीजों को सर्दियों में कैसे पानी से नहाना चाहिए?

मैक्स हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सौम्या सचदेवा बताती हैं कि सर्दियों में स्किन की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए नहाने का सही तरीका बेहद जरूरी होता है. इस मौसम में बहुत गर्म या बहुत ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए. ऐसे में गुनगुना पानी सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह त्वचा को आराम देता है और असहजता कम करता है. नहाने का समय भी सीमित रखें, ज्यादा देर तक पानी में रहने से स्किन ड्राई हो सकती है.

हल्के और माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा पर अधिक असर न पड़े. सही पानी से नहाने का फायदा यह होता है कि स्किन की नमी बनी रहती है और जलन या खिंचाव कम महसूस होता है. इससे त्वचा ज्यादा संतुलित रहती है और रोजमर्रा की परेशानी घटती है. सही आदतें अपनाने से सर्दियों में भी स्किन को सुरक्षित रखा जा सकता है.

स्किन हेल्थ के लिए ये भी जरूरी

सर्दियों में स्किन को स्वस्थ रखने के लिए नहाने के अलावा भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाना फायदेमंद होता है, ताकि त्वचा की नमी लॉक हो सके. दिनभर पर्याप्त पानी पीना भी स्किन हेल्थ के लिए जरूरी माना जाता है. ठंडी हवा से बचाव के लिए बाहर जाते समय त्वचा को ढककर रखें.

बहुत ज्यादा साबुन या केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें. संतुलित डाइट और पर्याप्त आराम भी त्वचा को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. अगर स्किन की समस्या ज्यादा बढ़े, तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है.