Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ब्रह्मांड में सोना बनने का रहस्य खुला चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... अब होर्मुज में बंकर बस्टर बम गिराये पुडुचेरी राजनीति में अचानक बड़े भूचाल का संकेत तीसरा जहाज जग लाड़की भी मुद्रा बंदरगाह पहुंच गया

हरदा में करणी सेना का जनक्रांति न्याय आंदोलन समाप्त, जल्द होगी नई पार्टी की भव्य घोषणा

हरदा। करणी सेना ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर जनक्रांति न्याय आंदोलन किया। इनमें से जिला प्रशासन ने एक मांग पूरी की। शेष 20 मांगों को लेकर करणी सेना ने राजनीतिक दल बनाकर विधानसभा और लोकसभा में अपने प्रतिनिधि भेजने का निर्णय लिया है। जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराकर पार्टी की भव्य घोषणा की जाएगी।

हरदा जिले में करणी सेना के जनक्रांति न्याय आंदोलन में जिला प्रशासन ने 5 पुलिस कर्मियों को भोपाल PHQ भेजा और 21 सूत्रीय मांगों में से एक मांग पूरी की। शेष मांगें राज्य और केंद्र सरकार द्वारा पूरी करने के लिए भोपाल और दिल्ली भेज दी गई हैं।

आंदोलन समाप्त करते हुए जीवन सिंह शेरपुर ने मंच से राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। जीवन सिंह का कहना है कि सरकार हर बार हमें धोखा देती है, लेकिन अब हम अपना राजनीतिक दल बनाकर विधानसभा और लोकसभा में सदस्य जिताकर जनहित में सारी मांगें पूरी करेंगे।

राज शेखावत, राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना; महिपाल सिंह मकराणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपूत करणी सेना; और जीवन सिंह शेरपुर, राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने मंच पर एक साथ खड़ा करके पूरी करणी सेना का एकीकरण किया।इस एकीकरण के तहत महिपाल सिंह मकराणा राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे और उनकी अध्यक्षता में सभी करणी सेना काम करेगी। जीवन सिंह शेरपुर को जूस पिलाकर उनका व्रत तोड़वाया गया।