Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Stock Market Crash: ट्रंप के एक फैसले से शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स और निफ्टी खुलते ही धड़ाम WhatsApp Cloud Storage: अब Drive और iCloud के भरोसे नहीं रहेगा WhatsApp; चैट्स बैकअप के लिए आया नया ... मंदिर और घर की पूजा: आध्यात्मिक संतुष्टि के लिए क्या है सही तरीका? जानिए गुरुजी के अनुसार दोनों का म... गर्मियों में पेट की समस्याओं से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें आंतों की नेचुरली सफाई और कब्ज से बचने ... Mission Punjab 2027: पंजाब फतह की तैयारी में जुटे अमित शाह, 'नशा मुक्त पंजाब' के जरिए AAP को घेरने क... मतदान का उत्साह: पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद का सबसे अधिक भागीदारी वाला चुनाव देखा गया, जहाँ दोनों... Vaishali News: पुलिस की वर्दी पहन चौकीदार के बेटे ने बनाई रील, थाने की जीप का भी किया इस्तेमाल; पुलि... Udaipur Crime: बहन की मौत का बदला! जीजा को घर से अगवा कर जंगल ले गया साला, पत्थरों से सिर कुचलकर की ... सीमांचल में भारत-नेपाल रिश्तों को नई पहचान: भारतीय पुरुषों से ब्याही नेपाली महिलाओं को मिलेगी नागरिक... West Bengal Election 2026: बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग; अब 4 मई को खुल...

इन्होंने मुझे पागल कर दिया…इंदौर की छात्रा ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया था। वीडियो में छात्रा रोते हुए कहती दिखी, “इन्होंने मुझे पागल कर दिया, मैं नवीन के बिना नहीं रह पाऊंगी… सॉरी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। वायरल वीडियो और मोबाइल चैट के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित छात्रा के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली सेज यूनिवर्सिटी की छात्रा प्रियांशी ने 24 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के बाद मोबाइल में मौजूद वीडियो और चैट के आधार पर पुलिस ने नर्मदापुरम निवासी नवीन (पिता: नारायण गौर) और उसकी साथी युवती भूमि को आरोपी बनाया।

पुलिस ने बताया कि प्रियांशी ने चेन से फांसी लगाई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन उसके मोबाइल में एक वीडियो और कई मैसेज मिले। इन मैसेज में प्रियांशी की नवीन और भूमि से हुई बातचीत सामने आई है।

जांच में यह भी सामने आया कि भूमि के मोबाइल से प्रियांशी को बार-बार मैसेज और कॉल किए गए, जिसमें उसे नवीन का पीछा छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके अलावा नवीन ने कैफे के एक बिजनेस में प्रियांशी से पैसे भी लगवाए थे।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड से पहले वीडियो में प्रियांशी रोते हुए कह रही थी कि वह बहुत परेशान है और उसके साथ धोखा हुआ है। वीडियो में वह भूमि और नवीन को सजा दिलाने की बात कर रही थी और कह रही थी, “इन्होंने मुझे पागल कर दिया है। मैं नवीन के बिना नहीं रह पाऊंगी… सॉरी। बहरहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।