Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ... Delhi Murder Case: शक के चलते पत्नी ने पति का घोंटा गला, जगतपुरी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया ब... Gurugram Crime News: शादीशुदा प्रेमी का खौफनाक सच जानने की सजा, प्रेमिका को जिंदा जलाकर उतारा मौत के... Ujjain Crime News: पूर्व ससुराल में महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया; 6 ... Ketan Agarwal Murder Case: हत्या की आरोपी सिया गोयल की 'बेशर्मी' कैमरे में कैद, मीडिया को दिखाया अश्... Anna Hazare RTI Protest: अन्ना हजारे की चेतावनी का असर, महाराष्ट्र सरकार ने RTI नियमों में विवादित ब... Himachal Monsoon News: हिमाचल में मानसून का कहर, 49 सड़कें और बिजली सेवाएं ठप; 6 जुलाई तक भारी बारिश ... Crude Oil Price Drop: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, 40 दिनों में 28% सस्ती; जानें आपके शहर मे... Lonavala Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर मिस्ट्री में नया मोड़, मंगेतर सिया गोयल ने पॉलीग्राफी टेस्ट...

दिल्ली से अमृतसर आने वाली ट्रेनों को लेकर आई अहम जानकारी, यात्रा से पहले जरूर पढ़ें

लुधियाना : दिल्ली से अमृतसर आने वाली ट्रेनों को लेकर आई जानकारी सामने आई है। दरअसल,  घने कोहरे के चलते ट्रेनों की देरी का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली से अमृतसर और जम्मू की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गरीब रथ एक्सप्रेस करीब 14 घंटे 41 मिनट की भारी देरी से चल रही है। वहीं स्वराज एक्सप्रेस 2 घंटे 35 मिनट, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे 27 मिनट, वंदे भारत एक्सप्रेस (कटड़ा–नई दिल्ली) लगभग 4 घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस 5 घंटे 9 मिनट और अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 4 घंटे 22 मिनट देरी से रवाना हुई।

ट्रेनों की देरी से स्टेशन पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। ठंड और कोहरे के बीच यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।