Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क... Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दोनों पक्ष धैर्य रखें, एएसआई की निगरानी में नमाज के लिए ओपन स्... Lalu Prasad Yadav: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार

कोपरा जलाशय को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, विदेशी पक्षियों का बना आरामगाह

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर कोपरा जलाशय ने नई पहचान दी है. बिलासपुर जिले के सकरी गांव स्थित कोपरा जलाशय को छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट घोषित किया है. यह उपलब्धि न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है. बिलासपुर शहर से 15 किलोमीटर दूर स्थित कोपरा जलाशय अब छत्तीसगढ़ के पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज्म के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है.

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने दी बधाई

कोपरा जलाशय को रामसर साइट घोषित किए जाने के बाद पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है. इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता से जलाशय की वैश्विक महत्ता के साथ-साथ इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी और अधिक बढ़ गई है. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कोपरा जलाशय की विशिष्ट पारिस्थितिकी, समृद्ध जल-परितंत्र और स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की विविधता के कारण इसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है. यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है.

किन्हें मिलता है रामसर का दर्जा
रामसर दर्जा उन आर्द्रभूमियों को दिया जाता है, जो जैवविविधता,जल-संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण होती हैं.बिलासपुर के कोपरा जलाशय प्रवासी पक्षियों के लिए एक स्वर्ग है अब यह उनका आदर्श बसेरा बन चुका है. हर साल सर्दियों में देश-विदेश से हजारों पक्षी यहां आते हैं.यहां करीब 122 प्रजातियों के पक्षी देखे जाते हैं, जिनमें कई दुर्लभ प्रजातियां भी शामिल हैं. मार्च के अंत तक पक्षी यहां प्रवास करते हैं.

ग्रामीण सुरेश कुमार यादव का कहना है कि यहां बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी आते हैं. हम सब गाव वाले खुद पक्षियों की सुरक्षा करते हैं और शिकारियों को गांव में घुसने नहीं देते. यही कारण है कि पक्षी हजारों किलोमीटर दूर से इस सुरक्षित जगह पर आते हैं.

वन विभाग और शासन प्रशासन से हम यही मांग करते हैं कि यहां इस जगह पर बड़े रूप में वृक्षारोपण कराया जाए, ताकि वातावरण पक्षियों के अनुकूल रहे और उन्हे रहने के लिए एक छायादार वृक्ष भी मिले – सुरेश,ग्रामीण

वही वेटलैंड मित्र हरीश निर्मलकर ने बताया कि पिछले कुछ साल से वो रामसर से जुड़े हैं, उनकी टीम के हेड और अन्य साथी मिलकर ग्रामीणों को जागरूक करते रहते हैं. साथ ही पक्षी संरक्षण का काम किया जा रहा है.

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

आपको बता दें कि वन विभाग ने कुछ साल पहले कोपरा जलाशय में पक्षी संरक्षण और जागरकता के लिए पक्षी महोत्सव का आयोजन किया था, जिसमें पक्षी प्रेमियों,स्थानीय युवाओं और पर्यटकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस पहल से क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है.पक्षी महोत्सव और बढ़ते पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी साथ ही स्थानीय युवाओं को टूर गाइड के रूप में रोजगार मिलेगा.साथ ही स्थानीय खानपान व्यंजनों को भी नई पहचान मिलेगी है. कोपरा जलाशय अब बिलासपुर के साथ छत्तीसगढ़ का गौरव बन चुका है.