Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SDM Attack Hardoi: हरदोई में प्रशासनिक अधिकारी पर लाठी-डंडों से हमला; राशन वितरण में अनियमितता पर हु... Patna Coaching Firing Case: खान सर को मिली अग्रिम जमानत; कोचिंग सेंटर विवाद में कोर्ट का बड़ा फैसला Ram Mandir Donation Row: अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र; ट्रस्ट के दान-चढ़ावे के विवाद पर बंद कमरे मे... Lucknow Crime News: नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; पुलिस कमिश्नर से मांगा ज... Lucknow Crime News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई छात्राओं से दरिंदगी की कोशिश; एनकाउंटर में गिरफ्तार ... Sitamarhi News: सीतामढ़ी में आंधी-बारिश का कहर; झोपड़ी पर गिरा विशाल पेड़, एक ही परिवार के 5 लोगों क... Noida Crime News: लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक बन रहा युवाओं की बर्बादी का कारण; 217 युवा अब सलाखों के प... Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी; 11 जून से बारिश और राहत की उम्मीद परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया

आय असमानता पर चिंता जतायी गयी

राज्यसभा के शून्य काल में देश की स्थिति पर चर्चा

  • साइकल निर्माताओं पर ध्यान देना होगा

  • हीरा से लेकर आलू तक का मुद्दा उठाया

  • झारखंड की भाषाओं पर प्रदीप वर्मा भी बोले

नईदिल्लीः राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा ने राज्यसभा में शुक्रवार को देश में बढ़ती आय असमानता पर चिंता व्यक्त की और इस पर सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। श्री झा ने सदन में शून्यकाल के दौरान सभापति की अनुमति से उठाए गए मामले के अंतर्गत कहा कि मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग की आय में लगातार गिरावट हो रही है।

कोरोना काल के बाद इसमें तेजी आई है। उन्होंने कहा कि आय असमानता से सामाजिक स्थिरता को भी प्रभावित कर रहा है। देश में स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा सेवाएं और अन्य बुनियादी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पूंजी का केंद्रीकरण राजनीति को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार को संविधान के प्रावधानों के अनुरूप आय का समान वितरण करने की दिशा में काम करना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने देश में साइकिल विनिर्माताओं की कर समस्याओं का मामला उठाया और कहा कि साइकिल और उसके उपकरणों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है जबकि इलेक्ट्रिक साइकिल पर पांच प्रतिशत का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि साइकिल दिव्यांग भी इस्तेमाल करते हैं और आम आदमियों के आवागमन का साधन है।

सरकार को साइकिल उसके उपकरणों को जीएसटी से मुक्त करना चाहिए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संदोष कुमार पी ने प्रवासी भारतीय समुदाय के लिए एक निश्चित नीति बनाने की मांग की। केरल कांग्रेस एम के जोस के मणि ने केरल के तट के आसपास हिंद महासागर और अरब सागर में खनिज पदार्थों के सर्वेक्षण की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप कुमार वर्मा ने झारखंड में कुरमाली, कोरठा, मुंडारी और नागपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के दर्शना सिंह ने आई-डीपफेक तकनीक के संबंध में चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस तकनीक का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिये कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के रामजीलाल सुमन ने कहा कि देश में आलू किसानों की हालत बहुत खराब है। आलू को बागवानी की फसल माना जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों को आलू का गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए आलू बोर्ड की स्थापना की जानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के गोविंद भाई लालजी भाई ढोलकिया ने हीरा कारोबार में समस्याओं को उठाया।

उन्होंने कहा कि हीरा उद्योग प्रत्यक्ष रूप से 10 लाख और अप्रत्यक्ष रूप से 50 लाख लोगों को आजीविका का प्रदान करता है। कांग्रेस की रजनी पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में किसानों की हालत बहुत खराब है और सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिससे वह कर्ज के जाल में फंस जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के धनंजय भीमराव महादिक ने सहकारी संस्थाओं में जमाकर्ताओं के हित सुरक्षित करने की मांग की।