Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Padamsinh Patil Case: निंबालकर हत्याकांड में आज मुंबई कोर्ट सुनाएगी ऐतिहासिक निर्णय; पीड़ित परिवारों ... Amer Temple Idol Theft: कीमती नीलम के लालच में प्राचीन मूर्ति के किए टुकड़े; जयपुर पुलिस ने 14 दिन मे... Major League Cricket: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की शानदार जीत; आंद्रे फ्लेचर और मुनरो के तूफान में उड़... Banking Fraud Alert: एटीएम कीपैड पर उंगलियों के निशान से हो सकता है फ्रॉड; सुरक्षित बैंकिंग के लिए अ... Milk Price Hike Alert: क्या फिर महंगा होगा दूध? अल-नीनो और कम बारिश बढ़ा सकती है आम आदमी की मुश्किलें Morning Stiffness Causes: सुबह उठते ही जोड़ों में अकड़न क्यों होती है? जानें इसके वैज्ञानिक कारण और ... Dining Table Vastu Tips: डाइनिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें; घर में आती है दरिद्रता और आर्थि... South Star Rumoured Breakup: डेटिंग की खबरों के बीच धनुष और मृणाल ठाकुर के अलग होने की चर्चा; जानिए ... US-Iran Peace Talks: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान की बड़ी बैठक; 60 दिनों में स्थायी शांति समझौते की ... NEET Re-Exam 2026: NTA की बड़ी तकनीकी चूक; नागपुर के छात्र को आवंटित कर दिया अबू धाबी का परीक्षा केंद...

राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण

कडरू एफसीआई गोदाम में सुधार करने को कहा

रांचीः एफसीआई गोदाम कडरू का गुरुवार को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को जब मंत्री के आने के सूचना मिली तो भागते हुए एफसीआई गोदाम पहुंचे। जहां विभाग के मंत्री को सामने देख उनके हाथ-पांव फूलने लगे। अनाज के आसपास में गंदगी देख मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए। वहीं, संबंधित लोगों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने अपने सामने ही अनाज की बोरियों का वजन कराया, जहां कई बोरियों में अनाज की मात्रा कम मिली। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेवार दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

गुरुवार को जब मंत्री जेएसएफ एंड सीएससीएल यानी झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिडेट के कडरु, रांची स्थित स्टेट गोदाम में पहुंचे तो उस वक्त कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा था। मंत्री करीब 10.30 बजे गोदाम पहुंच गए थे। कुछ देर इंतजार करने के बाद आपूर्ति निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों को फोन किया गया।

फोन के बाद कुछ अधिकारी हांफते हुए गोदाम पहुंचे। खामियों से नाराज मंत्री ने स्टॉक का मिलान करना शुरू किया। उसमें भी एक माह का डाटा इंट्री अपडेट नहीं मिला। इस पर विभागीय मंत्री ने पदाधिकारियों को फटकार लगाई । उन्होंने फोन पर वरीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि गरीबों का अनाज चोरी करने वाले और लापरवाही बरतने वाले लोगों को बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगे चाहे वो कोई भी हो।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने फूड सिक्योरिटी बिल लागू कराया था, ताकि देश में कोई भूखा न रहे, सरकार का अनाज गरीब के थाली तक पहुंचे यही हमारे नेता राहुल गांधी की सोच है। उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिया कि गरीबों को कभी भूखा न सोना पड़े। निरीक्षण में कई गड़बड़ी मिली हैं जिसे बर्दास्त नहीं किया जाता और इसको लेकर जो भी दोषी होंगे कड़ी कार्यवाई उनपर होगी। इससे पहले भी पदभार संभालने के बाद हुए वरीय अधिकारीयों के साथ बैठक में उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट करते हुए कहा था कि जनता के अनाज का एक एक कण उनतक पहुंचना चाहिए, समयबद्ध तरीके से योजना के अनुरूप चीजों का वितरण सुनिश्चित करना चाहिए।