Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... मानव को अंगों को उगाने में मदद करेगा

अग्निवीर के बारे में दिगभ्रमित कर रहे हैं राहुल गांधी

भाजपा सैनिकप्रकोष्ठ के संयोजक ने की प्रेस वार्ता

रांचीः भारतीय सेना में अग्निवीर जैसी महत्वाकांक्षी योजना के बारे में केंद्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का झूठा बयान सेना में फुट डालने तथा अग्निवीर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को दिगभ्रमित करने वाला  काम  हैं। यह बात भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल संजय सिंह ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि हाल ही में संसद में राहुल गांधी ने गैरजिम्मेदाराना और झूठा बयान देकर पूरे देश की सेना तथा सरकार को विश्व के अन्य देश की नजर में शर्मसार करने का काम किया है जो देशद्रोह है। कहा कि देश में राजनीति का प्रतिफल देश के विरुद्ध सहा नहीं जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीर को प्रथम वर्ष चार लाख छिहत्तर प्रतिवर्ष से चौथे वर्ष छः लाख बानबे हजार रुपए तक दिया जाता है तथा चार वर्ष बाद सेना में ही पच्चीस प्रतिशत को रख लिया जाता है तथा बाकियों को राज्य सरकार, पीएसयू तथा अन्य जगहों पर नौकरी सुनिश्चित करने के लिए एमओयू किया गया है।

कहा कि स्टार्टअप के लिए ग्यारह लाख इकहत्तर हजार रुपए भी दिए जाते हैं। राहुल गांधी ने जनवरी में  वीरगति प्राप्त अग्निविर अजय सिंह के परिवार से मिलकर संसद में कहा कि ना ही शहीद को कोई सम्मान मिला न ही शहीद  परिवार को सरकार ने कोई सहायता दिया जैसा झूठा बयान दिया है। जबकि सरकार ने उस वीरगति प्राप्त अग्निवीर को सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया और नेक्स्ट ऑफ किन को एक करोड़ पैंसठ लाख रुपए नियमानुसार दिए हैं।

कारगिल युद्ध के बाद भारतीय सेना ने अपने फाइटिंग फोर्स को युवा बनाने हेतु कारगिल वार कमीशन 1999 का गठन किया था जिसका प्रतिफल अग्निविर है जिसके सेना में आने से भारत देश के सैनिकों की अनुपातिक आयु तीस वर्ष से घट कर छब्बीस वर्ष हो जायेगी जो अन्य देशों के सैनिकों के अनुपातिक आयु की तुलना में सबसे कम हो जायेगा जो अभी सबसे ज्यादा है। उन्होंने चीन, यूएसए आदि देशों में ऐसी योजनाओं के लागू रहने की बात भी कही। प्रेसवार्ता में कर्नल आनंद भूषण, सूबेदार मेजर सुरिष्ठ कुमार,प्रकोष्ठ के पूर्व  संयोजक  रंजन सिंह भी उपस्थित थे।