Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...

नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से पर्चा भरा

भारी भीड़ के बीच रात को जबर्दस्त रोड शो करने के बाद


  • उनके नामांकन में चार प्रस्तावक हैं

  • गंगा आरती करने के बाद आगे निकले

  • काल भैरव से अनुमति लेकर पर्चा दाखिल


वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिये मंगलवार को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के तौर पर तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पुष्य नक्षत्र में उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पर्चा दाखिला किया। प्रधानमंत्री के नामांकन में चार प्रस्तावक शामिल रहे।

इसमें गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा व दलित समाज के संजय सोनकर शामिल थे। गणेश्वर शास्त्री ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था, जबकि बैजनाथ पटेल जनसंघ के समय के कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री काशी कोतवाल काल भैरव के दर पर पहुंचे, वहां उनसे अनुमति-आशीर्वाद लेकर नामांकन किया।

श्री मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ व मंगलवार को काल भैरव बाबा से भाजपा की प्रचंड जीत का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। काल-भैरव मंदिर में पूजन व कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ रहे। प्रधानमंत्री ने मंगलवार सुबह सबसे पहले दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के वेंकट रमन घनपाठी ने गंगा पूजन कराया। गंगा पूजन कराने वालों में तीन पुजारी तमिलनाडु व एक-एक पुजारी आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र के रहे।

इस दौरान प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद क्रूज पर दशाश्वमेध घाट से गंगा विहार करते हुए आदिकेशव घाट तक गए, फिर नमो घाट उतरे। नमो घाट से प्रधानमंत्री सीधे काशी के कोतवाल काल भैरव बाबा के दर्शन-पूजन व आरती करने पहुंचे। यÞहां उन्होंने बाबा से अनुमति व आशीर्वाद लिया, फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां तीसरी बार काशी से तीसरी बार नामांकन किया।

मंदिर गेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम को अंगवस्त्र भेंट किया और आमजन ने पुष्पवर्षा की। पूरा मंदिर व आसपास का क्षेत्र हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हो उठा। काल भैरव मंदिर में पूजन के दौरान पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

श्री मोदी के नामांकन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, असम के सीएम हेमंता विश्व सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, हरदीप पुरी, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, यूपी में एनडीए के घटक लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद, सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर, पशुपति पारस आदि की मौजूदगी रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन दाखिल करने से पहले दशाश्वमेध घाट पर गंगा सप्तमी के अवसर पर गंगा आरती की। प्रधानमंत्री सुबह दशाश्वमेध घाट पहुंचे जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ गंगा आरती की जिसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला नमो घाट के लिए रवाना हुआ, जहां से वह बाबा काल भैरव मंदिर गये।

काल भैरव को काशी के कोतवाल (नगर मजिस्ट्रेट) के रूप में जाना जाता है। श्री मोदी नेनामांकन दाखिल करने से पहले उनका आशीर्वाद लिया। श्री मोदी के नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के लगभग एक दर्जन मुख्यमंत्रियों समेत केंद्रीय मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।

नामांकन के बाद प्रधानमंत्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री,घटक दलों के अध्यक्ष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। नामांकन के बाद प्रधानमंत्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। जिसमें सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री,केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थिति हुए।

गौरतलब है कि श्री मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर आये थे और बीती देर शाम उन्होने रोड शो के जरिये काशी की जनता से विजय का आशीर्वाद मांगा था। भगवा रंग से ओतप्रोत श्री मोदी के रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था।