Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भूकंप से मरने वालों की संख्या सत्रह सौ के पार Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- 'धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली ... IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अं... Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- 'हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की म... ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती Yusuf Imran: गूगल छोड़कर शुरू किया अपना AI बिजनेस, जानें क्यों करोड़ों की सैलरी को दी मात? Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम Future of Healthcare in India: बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच हेल्थकेयर का नया स्वरूप Ketan Agarwal Murder Case: मर्डर का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्...

साकची धालभूम क्लब मैदान में 30 मार्च को मनेगा राजस्थान दिवस

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्धारा आगामी 30 मार्च गुरूवार की शाम को  साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन के सामने धालभूम क्लब मैदान में राजस्थान दिवस (आपणो राजस्थान कार्यक्रम) धूमधाम से मनाया जायेगा।

इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं, जिसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखेगी। इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राजस्थान से कलाकार आ रहे है।

इस संबंध में मंगलवार को मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने साकची श्री अग्रसेन भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए आगे बताया कि आपणो राजस्थान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कठपुतली नाच, मेहंदी, बच्चों के लिए झूला, लाख की चूड़ी, मिट्टी के बर्तन, ऊँट की सवारी, चोकी ढाणी, राजस्थानी व्यंजन, चूर्ण, तोता पंडित, शूटिंग, सेल्फी कार्नर, बच्चों के लिए बांसुरी, टॉफ़ी कैंडी, कॉटन कैंडी, झालमुरी, चटपटी, आइस क्रीम, पुचका, कचोरी चाट, बाबा चाट, मंगोड़ी-पापड़-अचार-खजला के काउंटर, राजस्थानी स्टोर इत्यादि होगा।

उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले समाज के सभी गणमान्य लोागें से वाहनों की पार्किंग आम बागान मैदान में करने का अनुरोध किया हैं, ताकि किसी को भी परेशानी और सड़क जाम की स्थिति नहीं हो। मुकेश ने कहा कि समाज के सभी लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा हैं।

संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित महासचिव सीए विवेक चौधरी ओर  कोषाध्यक्ष मोहित शाह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस आयोजन में पूर्वी सिंहभूम जिला के हर क्षेत्र सहित पड़ोसी जिला से भी हजारों की संख्या में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं नारी शक्ति शामिल होंगें।

उन्होंने समाज के सभी लोगों से पारम्परिक राजस्थानी परिधान में आने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे, महिलाएं, पुरूष और युगल जोड़ी को सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी ड्रेस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। मालूम हो कि राजस्थान प्रदेश की स्थापना 30 मार्च, 1949 को राजपुताना नाम से की गई थी।

जिसे बाद में बदलकर राजस्थान नाम दिया गया। संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से निर्मल काबरा, ओमप्रकाश रिंगसिया, उमेश शाह, अशोक मोदी, अरूण बांकरेवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, अशोक खंण्डेलवाल, बबलू अग्रवाल, भोला चौधरी, कविता अग्रवाल, निशा सिंघल, उषा चौधरी, मनीषा संघी आदि मौजूद थे।