Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

शरद यादव के निधन पर भाकपा ने शोक व्यक्त किया

रांचीः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह  ने  संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि जबलपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश आंदोलन में अग्रणी कतारों के नेता शरद यादव समाजवादी राजनीति के पुरोधा थे।

डॉक्टर लोहिया एवं मधु लिमए के विचारों से प्रभावित शरद यादव ने अपने जीवन के पांच दशक की राजनीति में गरीबों, हाशिए पर पड़े हुए लोगों, किसानों, और नौजवानों की आवाज संसद और संसद के बाहर बड़ी मजबूती से उठाई। बेरोजगार नौजवानों के सवालों को लेकर छात्रों ,नौजवानों के राष्ट्रव्यापी संघर्षों के आंदोलनों के एक सक्रिय नेता के रूप में हमेशा अगली पंक्तियों में रहे l

भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने ने अपनी  पहचान और धाक बनाई। संकीर्णता  और सांप्रदायिकता के खिलाफ वह सदैव बोलते , लड़ते रहे। उक्त विचार व्यक्त करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं  ने कहा कि जीवन के अंतिम समय तक सभी धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी और संविधान में विश्वास रखने वाली शक्तियों को संगठित करने के प्रयास में लगे रहे।

शरद यादव के देहांत से सांप्रदायिकता विरोधी संघर्ष और समाजवादी विचारों को स्थापित करने के महान कर्तव्य पथ पर आगे ले जाने के संघर्ष को गहरा झटका लगा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से उनके समर्थकों, प्रशंसकों और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।