Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट बनायेंगेः डॉ ऊरांव

रांचीः झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के साथ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू के द्वारा पर्यटन स्थली रॉक गार्डेन कांके में मीडियाकर्मियों के सम्मान में स्वरुचि वनभोज का आयोजन किया गया।

वनभोज के मौके पर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के राजधानी रांची के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पोर्टल मीडिया के सभी प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद थे। मीडियाकर्मियों को डॉ उरांव ने नववर्ष,लोहड़ी,टुसू, मकरसंक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि नया वर्ष सबके जीवन में खुशियां लेकर आए।सबका जीवन सुख, समृद्धि खुशहाली से परिपूर्ण हो,समाज के हर वर्गों का जीवन बेहतर हो रही कामना ईश्वर से करता हूं। बजट को लेकर मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए डा उरांव ने कहा आम लोगों के जरुरतों को ध्यान में रखते हुए बजट बनाये जाएंगे।

उन्होंने कहा बजट के निर्माण में पत्रकारों से भी सुझाव आमंत्रित किए जाऐंगे। इसके पूर्व मीडिया के प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का स्वागत किया एवं रॉक गार्डन में फोटोग्राफी भी कराया।

कांग्रेस नेता आलोक दूबे,किशोर शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता ने मीडिया के स्नेह,प्यार एवं विश्वास के लिए कृतज्ञता प्रकट किया। समाजवादी विचारधारा के पुरोधा शरद यादव के निधन पर भाकपा झारखंड में शोक संवेदना व्यक्त की।