Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!

रूस को अभी ईरान सबसे ज्यादा हथियार उपलब्ध करा रहाः अमेरिका

कियेबः यूक्रेन के कई इलाकों में अब भी रूसी हमला जारी है। रूसी सेना के मिसाइल, तोप के गोले और ड्रोन से आने वाले विस्फोटक खास तौर पर उन स्थानों पर गिर रहे हैं, जहां से देश की बिजली व्यवस्था बाधित होती है। इन हमलों के बीच ही अमेरिका ने यह कहा है कि अब रूस को सबसे अधिक हथियार ईरान द्वारा उपलब् कराये जा रहे हैं। पहले से ही यह आरोप लगा था कि ईरान ने यूक्रेन के अंदर मार करने की क्षमता रखने वाले खास किस्म के ड्रोन रूसी सेना को दिये हैं।

इनमें से कुछ ड्रोनों को यूक्रेन की सेना ने मार गिराया है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा कि अब इस बात की पक्की जानकारी है कि ईरान से सबसे अधिक हथियार रूस को पहुंचाये जा रहे हैं। इससे यह साफ हो जाता है कि रूस का अपना गोला बारूद का भंडार अब कम पड़ चुका है। इसके पहले जब अमेरिका ने पहली बार यह बात कही थी, उसी दिन रूसी सेना ने मिसाइलों की बारिश कर दी थी।

अब रूसी सेना अपने नियंत्रण वाले इलाकों में आगे बढ़ती यूक्रेन की सेना को भी पीछे हटाने का काम कर रही है। बता दें कि यूक्रेन के चार इलाकों पर कब्जा करने के बाद रूस ने उन्हें अपना इलाका घोषित कर दिया था। अब यूक्रेन की सेना पश्चिमी देशों द्वारा उपलब्ध कराये गये हथियारों की मदद से उन इलाकों पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश कर रही है। रूसी सेना के मिसाइल हमलों की वजह से ओडेसा में भी बिजली गुल हो गयी है। रूसी हमलों से यूक्रेन के अनेक इलाकों में बिजली आपूर्ति का बाधित होना, इस कड़ाके की ठंड में अधिक बड़ी चुनौती साबित होने लगी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पहले ही यह आरोप लगाया था कि इस मौसम को भी रूस एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।