Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...

आइजोल के खिलाफ अजेय क्रम जारी रखने उतरेगी राउंडग्लास पंजाब

पंचकुला: राउंडग्लास पंजाब एफसी हीरो आई लीग 2022-23 में सोमवार को आइजोल एफसी का मुकाबला करते हुए टूर्नामेंट में अपनी शानदार लय को बरकरार रखना चाहेगा। राउंडग्लास पंजाब ने अपने पहले दो मुकाबलों में श्रीनिधी डेक्कन एफसी और मोहम्मदन एफसी को हराया था, हालांकि तीसरे मुकाबले में उसे राजस्थान के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा।

दूसरी ओर, आइजोल एफसी अपने तीन मुकाबलों में एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ इस मैच में आ रहा है। पिछले मुकाबले में सुदेवा एफसी को करारी शिकस्त देने के बाद आइजोल आत्मविश्वास के साथ पंचकुला में उतरेगा। राउंडग्लास पंजाब के मुख्य कोच स्टाइकोस वर्गेटिस ने मैच से पहले संवाददाताओं से कहा, हम हर मैच को प्रतिद्वंद्वी के खेलने की शैली के अनुसार देखते हैं।

कुछ मुकाबलों में हम एक ही योजना के साथ जाते हैं और कुछ में बदलाव करते हैं। आइजोल बहुत मजबूत टीम है और उनके पास हर विभाग में अच्छे खिलाड़ी हैं। हम कल अपना अजेय क्रम जारी रखना चाहते हैं और अपनी तालिका में तीन अंक जोड़ना चाहते हैं। पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने थीं तब राउंडग्लास पंजाब ने आइजोल को 4-3 से मात दी थी। राउंडग्लास पंजाब फिलहाल गोल अंतर के आधार पर रियल कश्मीर एफसी से सात अंक पीछे तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि आइजÞोल चार अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है।