Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...

कोरोना से चीन की हालत फिर बिगड़ने लगी है

बीजिंगः चीन के कई इलाके फिर से कोरोना की चपेट में आ गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक दौर के बाद यह कोरोना के प्रसार का सबसे बड़ा मामला है। इसमें एक दिन में 31 हजार से अधिक नये कोरोना रोगी पाये गये हैं। इसकी वजह से कई इलाकों में फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ा है। इस लॉकडाउन की वजह से भी आम जनता में भारी असंतोष व्याप्त है। कई इलाकों में लोगों ने इसका विरोध भी किया है। जिसके परिणामस्वरुप पुलिस और सेना के जवानों से ऐसे प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देश के स्वास्थ्य कमिशन ने इतने सारे कोरोना रोगियों के होने की पुष्टि की है। चौबीस घंटे में इतने सारे रोगियों के पाये जाने से यह माना जा रहा है कि देश में फिर से हर इलाके में कोरोना फैलता चला जा रहा है। लॉकडाउन और अधिक जांच की पद्धति पर चीन की सरकार के काम करने के बाद भी ऐसा क्यों हो रहा है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। दूसरी तरफ लोग बार बार के लॉकडाउन को लेकर इसलिए नाराज हैं क्योंकि इससे उनका रोजी रोजगार को जबर्दस्त नुकसान हो रहा है।

एक प्रांत में कोरोना रोगी पाये जाने के बाद वहां ऐसा नियम लागू किया गया था। सख्ती से इस नियम का पालन होने के बाद भी देश के दूसरे इलाकों में देश के दूसरे इलाके में यह महामारी फिर से कैसे फैल गयी, यह बड़ा सवाल बन गया है। हाल के दिनों में चीन की सरकार ने संभावित संक्रमण वाले लोगों के बाहर से आने पर क्वारेंटीन की समय सीमा को घटाकर आठ दिन का कर दिया था। अब फिर से महामारी फैलने की वजह से सारे पुराने नियम लागू कर दिये गये हैं। इसकी वजह से दूसरे इलाकों तक अपने काम के सिलसिले में गये लोग भी वहां फंस गये हैं।

अचानक से इतने सारे रोगी मिलने की वजह से स्कूल, कॉलेज, दुकान और मनोरंजन स्थल भी बंद कर दिये गये हैं। लोगों को जहां तक संभव हो घरों के अंदर रहने का फरमान सुनाया गया है। देश के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र शंघाई में यह फरमान लागू किया गया है कि बाहर से आने वालों को अगले पांच दिनों तक किसी रेस्त्रां में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यह संभावित बाहरी संक्रमण को फैलने से रोकने का उपाय बताया गया है। लेकिन आम लोग बार बार के लॉकडाउन से भी फायदा नहीं होने की वजह से इस सरकारी नियम का विरोध करने लगे हैं।