Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ... BCCL Q1 Results: कोल इंडिया की इकाई बीसीसीएल को 68 करोड़ का घाटा, राजस्व में भी दर्ज की गई गिरावट EPS Pension Hike: क्या 1000 से बढ़कर 7500 रुपये होगी न्यूनतम पेंशन? लोकसभा में सरकार ने दिया ये जवाब Sensex Nifty Fall: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के ... Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की तूफानी वापसी, भोपाल-नर्मदापुरम समेत 35 से अधिक ... दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में निकाली भव्... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर पति-पत्नी का हंगामा, सुरक्षा घेरा तोड़कर किया NEET पर विरोध

टैक्सी से बैंक गया और बैंक लूटकर उसी टैक्सी से लौटा व्यक्ति

मिशिगनः यहां की एक घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। मामले का पुलिस ने भी पूरी तरह खुलासा अब तक नहीं किया है। सिर्फ पता चला है कि किराये पर एक टैक्सी लेकर बैंक गये एक व्यक्ति ने ही बैंक लूट लिया था।

मजेदार बात यह है कि वह जिस टैक्सी से वहां गया था, उस टैक्सी चालक को वहां रूकने की जानकारी देकर ही वह बैंक के अंदर गया। अपने ग्राहक से मिले निर्देश के अनुसार टैक्सी चालक वहीं उनके लौटने की प्रतीक्षा करने लगा था। बैंक से बाहर निकलने के बाद व्यक्ति फिर से उसी गाड़ी पर सवार हुआ और चालक को किसी खास स्थान पर चलने का निर्देश दिया।

पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय जेसन क्रिस्टमस नामक व्यक्ति ने एप के जरिए टैक्सी बुक किया था। बैंक के बाहर टैक्सी चालक को वह यह बताकर गया था कि वह बैंक का काम निपटाकर लौट रहा है। टैक्सी चालक को अपने ग्राहक की करतूत का पता तब चला जब बीच रास्ते में पुलिस ने उसकी गाड़ी को रोक दिया।

पता चला है कि टैक्सी से उतरकर बैंक में प्रवेश करने के पहले उस व्यक्ति ने मुखौटा लगा लिया था। हथियार के बल पर बैंक लूट लेने के  बाद वह बाहर निकलने के पहले मुखौटा उतारकर टैक्सी में वापस लौटा था। इस बीच बैंक डकैती का एलार्म किसी ने बजा दिया था, जिस पर पुलिस वहां पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले का पता चला।

बीच रास्ते में उस टैक्सी को जब रोका गया तो बैंक डकैती डालने वाला व्यक्ति अपने घर लौट रहा था। पुलिस  से इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद टैक्सी चालक भी हतप्रभ रह गया। उसके मुताबिक उसकी टैक्सी पर सवार होने वाला बैंक के अंदर गया था। गाड़ी में बैठकर उसकी प्रतीक्षा करते वक्त उसने यही सोचा था कि वह बैंक के अंदर अपना कोई काम निपटाने गया है।

बाहर  निकलने के बाद भी वह बड़े आराम से टैक्सी पर सवार हो गया। इस बीच टैक्सी चालक को इस बात का एहसास भी नहीं हो पाया कि उसकी टैक्सी पर सवार व्यक्ति अभी अभी बैंक लूटकर बाहर निकला है। वैसे पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है। लोग भी इस घटना को जानकर हैरान है। अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया है।