Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गांवों के लिए बड़ा ऐलान! अब 100 नहीं बल्कि 125 दिन की मजदूरी की गारंटी, दिल्ली नहीं सीधे गांव से होग... छतरपुर में हैवानियत! युवक को बंधक बनाकर तीन दरिंदों ने किया कुकर्म, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया... भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट! हिंदू पक्ष की बड़ी मांग- 'जुम्मे की नमाज पर लगे तुरंत रोक', क्या... Shivpuri Theft Case: 'सोना-चांदी हमारा, बंदूक तुम्हारा...', शिवपुरी में तीन घरों में बड़ी चोरी, लेकिन... T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका! तूफानी ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा का टूटा कंधा, इस ख... King Movie Release Date: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' इस दिन होगी रिलीज, सुहाना खान के साथ पहली बार बड... Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 20 यात्रियों की मौत, घायलों की संख्या... JioMart Quick Commerce: रिलायंस ने लॉन्च की सुपरफास्ट डिलीवरी सर्विस, अंबानी के नए दांव से Blinkit, ... BSNL Recharge Plan: मात्र ₹99 में 14 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा; सेकेंडरी सिम के... Ganesh Jayanti 2026: 22 या 23 जनवरी? जानें कब है गणेश जयंती की सही तारीख और बप्पा के स्वागत का शुभ म...

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मोरबी, ब्रिज हादसे में घायलों और मृतकों के परिवार से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी पहुंचे जहां वह थोड़ी देर में पुल हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वह मोरबी सिविल अस्पताल का दौरा भी करेंगे और यहां घायलों का हालचाल जानेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इसके साथ ही उन 50 लोगों से भी मुलाकात करेंगे, जिन्होंने रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही मच्छु नदी में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था आपको बतां दे कि हाल में मच्छु नदी पर बने एक पुल के टूटने से 134 लोगों की मौत हो गई है।

इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दौरे पर आए मोदी ने इस हादसे में मारे गए लोगों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने घोषणा की कि मोदी मंगलवार दोपहर को मोरबी का दौरा करेंगे। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री गुजरात के पंचमहल जिले के जंबुघोड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि वह कार्यक्रम स्थल पर लोगों को संबोधित करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान भावुक भी हुए थे। उन्होंने कहा, “मैं हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में सरकार हर तरह से शोक संतप्त परिवारों के साथ है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी पहुंचे थे और बचाव अभियान की कमान संभाल रहे हैं। इस घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक समिति गठित की है। बचाव और राहत कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

मोरबी तारों के पुल का प्रबंधन करने वाले ओरेवा समूह के चार कर्मचारियों सहित नौ लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, जिन कंपनियों को इसके (पुल के) रखरखाव एवं संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। मच्छु नदी पर स्थित यह केबल पुल रविवार को टूट गया था और इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर सोमवार को 134 पहुंच गई। हादसे से पहले की वीडियो क्लिप में यह देखा जा सकता है कि पुल कुछ ही सेकंड के अंदर टूट गया और इस पर मौजूद काफी संख्या में लोग नदी में गिर गये। पुल को व्यापक स्तर पर मरम्मत के बाद पांच दिन पहले ही फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना खोल दिया गया था।