Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप रूस ने मिसाइल दागे तो यूक्रेन का ड्रोन हमला Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ताइवान में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर सात अक्टूबर के अपराधियों को याद रखा है इजरायल ने

2016 में आत्महत्या करने वाले दलित छात्र रोहित वेमुला की मां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हुईं शामिल

हैदराबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कथित उत्पीड़न के बाद 2016 में आत्महत्या करने वाले दलित छात्र रोहित वेमुला को सामाजिक भेदभाव और अन्याय के खिलाफ अपने संघर्ष का प्रतीक बताया।

रोहित की मां राधिका वेमुला मंगलवार को राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। राधिका यात्रा के प्रातःकालीन चरण में गांधी के साथ कुछ समय के लिए चलीं। राधिका वेमुला ने ट्वीट किया, भारत जोड़ो यात्रा के प्रति एकजुटता दिखाई।

राहुल गांधी के साथ चली और कांग्रेस से संविधान को भाजपा-आरएसएस (भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के हमले से बचाने, रोहित वेमुला को न्याय दिलाने, रोहित अधिनियम पारित कराने, उच्च न्यायपालिका में दलितों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने, सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।” राहुल गांधी ने वेमुला की मां के साथ मुलाकात के बाद ट्वीट किया, रोहित वेमुला सामाजिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध मेरे संघर्ष का प्रतीक है और रहेगा।”

उन्होंने कहा,  रोहित की माताजी से मिलकर यात्रा के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे कदमों को नया साहस और मन को नई शक्ति मिली।” कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर और पार्टी के कई नेताओं ने अपने ट्विटर खातों पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राधिका वेमुला के गांधी के साथ चलने की तस्वीरें साझाा कीं। रोहित (26) की 17 जनवरी, 2016 को मौत हो गई थी। इस घटना ने उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिवाद के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया था।