सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर लगाया आरोप
एक देश एक चुनाव महज नारा है
युवकों को आने से रोका जा रहा है
गिरफ्तारी की बात पहले ही कही थी
राष्ट्रीय खबर
नईदिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एक राष्ट्र, एक चुनाव महज एक नारा है और सरकार का असली इरादा एक राष्ट्र, एक राजनीतिक दल स्थापित करना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस नोटिस दिए जा रहे हैं और उन्हें 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
दिपके ने सवाल किया कि पुलिस यह कैसे अनुमान लगा सकती है कि जंतर-मंतर पर होने वाला आंदोलन हिंसक हो जाएगा। उन्होंने पुलिस के उस निर्देश पर भी आपत्ति जताई जिसमें कार्यकर्ताओं को ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट न करने को कहा गया है जिनसे हिंसा भड़क सकती है।
इस बीच, CJP के सह-संयोजक सौरभ दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि संगठन ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के मंगलवार के विरोध प्रदर्शन का स्वागत किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि देश के युवाओं और जेन जेड का आंदोलन है। दास ने यह भी दावा किया कि उनके शुभचिंतकों से जानकारी मिली है कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले सीजेपी नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन इस तरह के दमन से डरने वाले नहीं हैं क्योंकि यह लड़ाई भविष्य की है।