Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP High Court: बीजेपी विधायक संजय पाठक को बड़ी राहत, आपराधिक अवमानना मामले में बिना शर्त माफी स्वीकार IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम... Bhopal Robbery Case: कुत्तों को मांस खिलाकर 18 लाख की डकैती डालने वाला शातिर शाहरुख जयपुर से गिरफ्ता... SL Squad for India Test: खेल मंत्री लगाएंगे अंतिम मुहर, श्रीलंका टीम चयन से पहले बोर्ड की बढ़ी मुश्कि... Bollywood on NEET Protest: सलमान खान के बाद अब आलिया भट्ट ने किया छात्रों का सपोर्ट, बॉलीवुड से मिल ... US Iran Conflict: अमेरिका के लगातार हमलों से दहला ईरान, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने दी बड़ी चेता... BCCI Title Rights: बीसीसीआई ने घरेलू मैचों के स्पॉन्सरशिप राइट्स का बेस प्राइस 15% से ज्यादा बढ़ाया Recharge Plan Expiry: क्या रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो सकती है इनकमिंग कॉल? संसद में उठा बड़ा सवाल, ... Krishna’s Peacock Feather: भगवान श्रीकृष्ण क्यों लगाते हैं मुकुट में मोर पंख? जानिए त्रेता युग से जु... Periods Health Tips: क्या पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से बढ़ता है दर्द? जानिए एक्सपर्ट की राय

Periods Health Tips: क्या पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से बढ़ता है दर्द? जानिए एक्सपर्ट की राय

पीरियड्स के दौरान ठंडी चीजों या पानी के सेवन को लेकर समाज में कई तरह की मान्यताएं हैं। भारत में दादी-नानी के कई नुस्खे आज भी फॉलो किए जाते हैं, जिनमें से कुछ सही होते हैं तो कुछ महज मिथक होते हैं। ऐसा ही एक बड़ा सवाल यह है कि क्या पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीना चाहिए या नहीं? ज्यादातर महिलाओं का मानना होता है कि ठंडा पानी पीने से ब्लड फ्लो में रुकावट आती है, लेकिन आइए जानते हैं कि क्या वाकई ऐसा है या यह सिर्फ एक भ्रम है।

👩‍⚕️ एक्सपर्ट्स के अनुसार क्या है सच्चाई?

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल जयपुर की सीनियर कंसल्टेंट आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डॉ. मानिनि पटेल बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से पीरियड्स रुकने या दर्द बढ़ने की बात पूरी तरह एक मिथक है। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द और ऐंठन मुख्य रूप से हार्मोनल बदलावों और गर्भाशय (यूटेरस) की मांसपेशियों के सिकुड़ने के कारण होती है, जिसमें प्रोस्टाग्लैंडिन नामक हार्मोन अहम भूमिका निभाता है।

💧 पीरियड्स में शरीर को हाइड्रेट रखना है सबसे जरूरी

डॉक्टर का कहना है कि माहवारी के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद आवश्यक है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है और थकान, कमजोरी व सिरदर्द जैसी परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। महिलाएं अपनी पसंद और शरीर की स्थिति के अनुसार नॉर्मल या ठंडा पानी पी सकती हैं।

☕ गुनगुना पानी पीना भी है एक अच्छा विकल्प

हालांकि, हर महिला का शरीर अलग होता है। कुछ महिलाओं को ठंडा पानी पीने के बाद ब्लोटिंग, पेट में भारीपन या हल्की असहजता महसूस हो सकती है, ऐसी स्थिति में वे गुनगुना पानी चुन सकती हैं। इस दौरान हेल्दी डाइट लेना और शरीर को आराम देना सबसे जरूरी है। यदि दर्द या ब्लीडिंग बहुत अधिक हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।