Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा में कानपुर के श्रद्धालु की सांप काटने से मौत, फुटपाथ पर सो रहा था यात्री

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की सांप काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित कृष्णा नगर निवासी 42 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। श्रद्धालु को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास के पास सोते समय सांप ने काट लिया था। इलाज के लिए उन्हें तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMC) जम्मू ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

यात्री निवास के पास फुटपाथ पर सोते समय हुआ हादसा

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुई। अमित कुमार अपने साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर आए थे और भगवती नगर स्थित मुख्य यात्री निवास के पास फुटपाथ पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। साथ मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, डॉक्टरों की कोशिशें रहीं नाकाम

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, इलाज के दौरान अमित कुमार की हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ ही समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. वीरेंद्र त्रिशाल ने श्रद्धालु की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में सांप के काटने का मामला लाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद साथियों को सौंपा गया शव, प्रशासन की अपील

मृतक के साथ यात्रा कर रहे उनके मित्र राजेश शुक्ला और अन्य तीर्थयात्री पूरे समय अस्पताल में मौजूद रहे। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम करीब पांच बजे अमित कुमार का शव उनके साथ आए तीर्थयात्रियों को सौंप दिया गया। इस घटना से अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने, निर्धारित स्थानों पर ही ठहरने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने की अपील की है।