Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आईएसआईएल से जुड़े आतंकी मॉड्यूल को धर दबोचा Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल पैसे और धमकियों से प्रवासियों को खपा रहा अमेरिका Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर मिसाइल हमला चीन का सबमरीन-लॉन्च मिसाइल परीक्षण बारिश का कहर बांग्लादेश के रोहिंग्या  शरणार्थी शिविरों पर

Balumath Janta Darbar: विवादित जमीन के म्यूटेशन पर विधायक ने अंचलाधिकारी को लगाई फटकार

लातेहार: जिले के बालूमाथ अंचल कार्यालय में लगे जनता दरबार में विधायक प्रकाश राम ने अंचलाधिकारी को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने अंचलाधिकारी से पूछा कि क्या आप डीसी से भी बड़े हैं? आप गवर्नर है क्या? उन्होंने अंचलाधिकारी को नसीहत भी दी कि मनमानी न करें। अपनी मनमानी से बाज आएं या फिर अपना तबादला करवा लें।

📄 विवादित जमीन के म्यूटेशन मामले से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, लातेहार विधायक प्रकाश राम निर्धारित समय पर अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाते हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाई गई थी। यहां प्रखंड के पदाधिकारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे। विधायक बारी-बारी से सभी की समस्या सुन रहे थे। इसी क्रम में जमीन से संबंधित एक मामला आया।

🚫 रोक के बावजूद कर दिया गया म्यूटेशन

बताया गया कि तीन माह पूर्व विधायक के द्वारा लगाए गए जनता दरबार में यह मामला आया था, जिसमें विवादित जमीन के म्यूटेशन को रोकने का निर्देश दिया गया था। परंतु सोमवार को लगे जनता दरबार में आवेदक ने बताया कि उस जमीन का म्यूटेशन कर दिया गया। इस पर विधायक ने जब अंचल अधिकारी से जवाब तलब किया तो अंचल अधिकारी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

🗣️ विधायक का तीखा सवाल: ‘क्या आप डीसी से बड़े हैं?’

इस पर विधायक नाराज हो गए और पूछा कि म्यूटेशन करने से पूर्व क्या आपने डीसी से परमिशन ली थी? बिना किसी दिशानिर्देश के विवादित जमीन का म्यूटेशन किए जाने पर विधायक नाराज हो गए और कहा कि क्या आप डीसी से बड़े हैं? क्या आप गवर्नर हैं? विधायक ने कहा कि मनमानी मत कीजिए। जब जनता दरबार में म्यूटेशन पर रोक लगाई गई थी तो फिर म्यूटेशन की हड़बड़ी क्यों थी?

😠 शिकायतकर्ता से उलझने पर भी CO पर भड़के विधायक

जनता दरबार के दौरान जब लोग अपनी शिकायत के साथ अंचल कार्यालय की मनमानी की जानकारी विधायक को दे रहे थे तो अंचल अधिकारी शिकायतकर्ता पर नाराज हो गए और शिकायतकर्ता को बैठने का निर्देश दिया। अंचल अधिकारी के इस रवैए पर भी विधायक ने नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि आम लोग जनता दरबार में आए हैं, उनके साथ ठीक से व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने अंचलाधिकारी को कहा कि आप इस गलतफहमी में ना रहें कि मुझे आपके और आपके कार्यालय के कार्यों की जानकारी नहीं है। मुझे सब जानकारी है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना तबादला करा कर बालूमाथ से चले जाएं।

🛑 ‘जनता को परेशान करने की मानसिकता बदलें अधिकारी’

इधर, इस संबंध में विधायक प्रकाश राम ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए उनके माध्यम से प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय और अंचलाधिकारी के कार्यों की आम लोगों से शिकायत मिली। अंचलाधिकारी को कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। विधायक ने कहा कि आम लोगों को बेवजह परेशान करने वाले कर्मी अपने कार्यों में सुधार लाएं। सभी काम नियम-कानून से होने चाहिए। आम जनता की समस्याओं का समाधान नियम-कानून के तहत सरलता से करवाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।