Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

Punjab Politics: ‘केजरीवाल की राह पर भगवंत मान, न्यायपालिका से बचने का कर रहे दुस्साहस’; तरुण चुग का बड़ा हमला

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे अपने राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल की तरह ही न्यायपालिका का अनादर करने की राह पर चल पड़े हैं।

चुग ने कहा कि मान ने मानसा की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से बचने के लिए 1 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। यह कदम स्पष्ट रूप से न्यायिक प्रक्रिया से बचने और अदालत की गरिमा को कमजोर करने का प्रयास है।

चुग ने अदालत की टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि भगवंत मान वर्ष 2022 से अब तक एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुए हैं और बार-बार अस्पष्ट कारणों के आधार पर छूट मांगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने उनके इस रवैये पर सख्त टिप्पणी करते हुए चेतावनी दी है कि अगली तारीख पर अनुपस्थित रहने पर जमानत रद्द की जा सकती है और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

चुग ने जोड़ा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की उनकी मांग भी अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है, इसके बावजूद वे लगातार बचने की कोशिश कर रहे हैं। यह उनके कानून के प्रति दृष्टिकोण को उजागर करता है।