Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल

Crime Against Minor: फुटबॉल कोच ने नाबालिग खिलाड़ी से की अश्लील हरकत; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच शुरू

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में नाबालिग फुटबॉल प्लेयर से छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। आरोप है कि फुटबॉल कोच ने ही प्लेयर से यौन उत्पीड़न  किया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी और करीब डेढ़ महीने बाद कोच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है पर उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को भी पीड़ित ने शिकायत दी है।

इस संबंध में गवर्नर को भेजी शिकायत में बताया गया है कि इस वर्ष के शुरूआती महीने में फुटबॉल का टूर्नामेंट चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम  आयोजित किया गया था। इस दौरान 2 टीमों में विवाद हो गया था। इस दौरान नाबालिग प्लेयर के साथ गलत हरकत की गई। इस संबंध में उसने शिकायत दर्ज करवाई पर करीब डेढ़ महीने बाद एफ.आई.आर. दर्ज की गई। परिवार का आरोप है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि POCSO एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।