Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...

Road Accident: बैंक से KYC कराकर लौट रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

दुर्ग: उतई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान बोरीगारका गांव निवासी सूरजा बाई साहू के रूप में हुई है, जो महतारी वंदन योजना के तहत केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर पंचायत भवन से अपने घर लौट रही थीं.

बुजुर्ग महिला को जेसीबी ने मारी टक्कर

दरअसल सूरजा बाई साहू दो अन्य महिलाओं के साथ महतारी वंदन योजना के लिए ईकेवाईसी करवाने सुबह करीब 10:30 बजे बोरीडीह मार्ग पर पैदल जा रही थीं. इसी दौरान साहू मैरिज पैलेस के पास एक तेज रफ्तार जेसीबी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि साथ चल रही अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं.

अस्पताल ले जाने से पहले महिला की मौत

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही मचांदूर चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और महिला को झांसी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि जेसीबी वाहन साहू ट्रेडर्स एंड कंस्ट्रक्शन का है और चालक गोविंद निर्मलकर था.

आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. मामले की जांच जारी है.