Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

Punjab Entry Tax News: क्या पंजाब में हिमाचल की गाड़ियों पर लगेगा एंट्री टैक्स? बॉर्डर पर शुरू हुई नई व्यवस्था, यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

हिमाचल से पंजाब आने वालों के लिए बेहद ही जरुरी खबर सामने आई है। दरअसल, हिमाचल से आने वाली गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगा सकता है। चर्चा है कि पंजाब सरकार हिमाचल प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। हिमाचल के “टिट-फॉर-टैट” (जैसे को तैसा) रवैये के जवाब में यह कदम उठाया जा सकता है।

हाल ही में Himachal Pradesh सरकार ने अपने राज्य में प्रवेश करने वाली गाड़ियों से करीब 170 रुपये का एंट्री टैक्स लेना शुरू किया है। इसी के बाद पंजाब सरकार भी इस तरह के कदम पर विचार कर रही है। इस संबंध में पहले कानूनी पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है।

आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से गैर-हिमाचल रजिस्ट्रेशन गाड़ियों पर एंट्री टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है। नई दरों के लागू होने के बाद राज्य में प्रवेश करने वाली बाहरी गाड़ियों को पहले से अधिक टैक्स देना होगा। नई व्यवस्था के अनुसार निजी कारों से अब 170 रुपए एंट्री टैक्स लिया जाएगा, जबकि पहले यह 70 रुपए था। इसी तरह मिनी बसों के लिए 320, वाणिज्यिक बसों के लिए 600 रुपए और भारी मालवाहक वाहनों के लिए 900 रुपए एंट्री टैक्स निर्धारित किया गया है।