Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

Punjab Crime: सड़क किनारे खड़ी होकर लोगों को शिकार बनाने वाली 8 महिलाएं गिरफ्तार, कुल 11 दबोचे गए; पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

बठिंडा : शहर में भोले-भाले लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का बठिंडा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आठ महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया जाने वाला एक ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और सड़कों के किनारे सक्रिय रहता था। गिरोह की महिलाएं राह चलते लोगों को बातों में फंसाकर धंधे के नाम पर सुनसान स्थानों पर ले जाती थीं। वहां पहले से मौजूद उनके साथी अचानक पहुंचकर पीड़ित को डराकर उसके पैसे और सामान लूट लेते थे।

जांच में सामने आया है कि गिरोह का मुख्य निशाना रात के समय आने वाले यात्री, अस्पतालों में मरीजों के साथ आए लोग और मजबूरी में शहर में रुकने वाले व्यक्ति होते थे। महिलाएं पहले उन्हें अपने जाल में फंसाती थीं और फिर उनके साथी लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक पति-पत्नी और दो सगी बहनें भी शामिल हैं। गिरोह लंबे समय से शहर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक व्यक्ति के खिलाफ पहले भी चेन स्नैचिंग का मामला दर्ज है, जबकि अन्य के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरोह की अन्य वारदातों के भी खुलासे होने की संभावना है।