Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा Kolkata Crime: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फोटो वायरल करने की धमकी देकर 7 साल तक किया रेप क्यूबा में 10 दिनों में तीसरी बार ब्लैकआउट रोम में लेबनान-इजराइल वार्ता का पहला दिन संपन्न जर्मनी में रेलवे पर संदिग्ध आगजनी का हमला

पंजाब में ‘मर्डर मिस्ट्री’! 6 दिनों से लापता युवक का जंगल में मिला सड़ा-गला शव; दोस्तों पर ही लगा हत्या कर लाश फेंकने का आरोप

हाजीपुर: हाजीपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ते गांव हंदवाल का एक व्यक्ति, जो पिछले 6 दिनों से घर से लापता था, का शव पावर हाउस नंबर 2 के गेटों से बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुंदन लाल पुत्र कर्म चंद, निवासी गांव हंदवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुंदन लाल 2 मार्च को अचानक अपने घर से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिवार द्वारा हाजीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी।

एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि पावर हाउस नंबर 2 के गेटों में शव आने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने  नहर विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुखद खबर से इलाके और गांव हंदवाल में शोक की लहर दौड़ गई है।