Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

होली का हुड़दंग पड़ा महंगा! लुधियाना पुलिस ने एक ही दिन में 2000 लोगों को लिया रडार पर, जानें किन गलतियों पर हुई कार्रवाई

लुधियान: रंगों के पवित्र त्यौहार होली के मौके सड़कों पर हुल्लड़बाजी और हुड़दंग रोकने के लिए लुधियाना पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़कों पर गश्त करते नजर आए। लुधियाना पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग जगह नाकाबंदी कर रखी थी ताकि शांति व्यवस्था को तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

लुधियाना पुलिस द्वारा होली के दिन रिकॉर्ड तोड़ चालान किए गए है, जिनकी संख्या 1948 है। इसमें बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग तथा खतरनाक ड्राइविंग करने वालों की संख्या अधिक है। कार्रवाई के दौरान कई वाहनों को जब्त भी किया गया।  इसके साथ ही शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया गया। बता दे कि होली से पहले ही लुधियाना पुलिस द्वारा लोगों को अपील की गई थी कि रंगों के इस त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ नियमों में रहकर ही मनाएं। लेकिन अगर लोगों ने फिर भी नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपील के बावजूद भी न सुधरने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई की गई है

55 पियक्कड़ चालकों के भी चालान 

शराब का सेवन कर होली के त्यौहार में भंग डालने वाले ऐसे 55 चालकों के ही चालान किए गए है। यह लोग शराब का सेवन कर वाहन चला रहे थे। शराबी चालकों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा विशेष तौर पर एल्कोमीटर देकर पुलिस टीमों को तैनात किया गया था।

ट्रैक्टर पर मना रहे थे होली का त्योहार, पुलिस ने किया डेंजर ड्राइविंग के जुर्म में चालान 

स्थानीय जालंधर बाईपास चौक में पुलिस विभाग द्वारा कुछ ऐसे युवकों को काबू किया गया जो ट्रैक्टर पर खतरनाक ढंग से सवार होकर होली मना रहे थे। पुलिस द्वारा जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। चालक द्वारा एक युवक को ट्रैक्टर के आगे बंपर पर बिठाया गया था जो सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। ऐसा कर युवक अपनी व सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए थे। ट्रेफिक पुलिस के जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने ट्रैक्टर चालक का खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने के जुर्म में चालान किया है। साथ ही भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है कि सड़के सफर के लिए है ना कि स्टंटबाजी के लिए।