Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: बावड़िया कलां में नाले पर अवैध निर्माण ढहाने का आदेश, NGT ने कलेक्टर को दिया 3 महीने का... Dewas News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 श्रमिकों की मौत, 23 से ज्यादा गंभीर घायल Shivpuri News: शिवपुरी में बुजुर्ग ने जिंदा रहते हुए ही की अपनी 'तेरहवीं' की तैयारी, कार्ड देख हैरान... Virat Kohli Century: "एक दिन सब खत्म हो जाएगा..." केकेआर को हराने के बाद क्यों भावुक हुए विराट? Peddi Movie Update: राम चरण की 'पेड्डी' का बड़ा धमाका, KGF मेकर्स संभालेंगे ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन North Korea Retirement Age: नॉर्थ कोरिया ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र, बुजुर्ग होती आबादी के बीच किम ... IPL 2026 Ticket Fraud: आईपीएल टिकट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 600 फर्जी साइट्स एक्टिव Google Gemini Intelligence: स्मार्टफोन चलाने का तरीका बदल देगा गूगल का नया AI सिस्टम, जानें फीचर्स गुरु बृहस्पति को मजबूत करने के तरीके: शादी में देरी और धन की कमी दूर करेंगे ये 5 ज्योतिषीय उपाय Gym Mistake: वीकेंड पार्टी के बाद मंडे वर्कआउट बन सकता है जानलेवा, हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा

जिला अस्पताल में रक्षक ही बनी भक्षक! नर्स ने गर्भवती महिला को चाकू मारे, पैसे न देने पर दी खौफनाक सजा; जांच शुरू

दमोह जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक प्रसूता के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रसव के समय महिला के साथ नर्सों ने मारपीट की. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान महिला की जांघों पर कैंची से वार किए गए, जिससे उसे अत्यधिक दर्द हुआ और चोटें भी आई हैं.

जिले के इमलाई गांव निवासी सविता रैकवार की सास ने बताया कि 2 फरवरी की रात करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाना गया था. आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद नर्सों ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इतना ही नहीं महिला की जांघों पर कैंची से वार भी किए. बाद में प्रसव के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट करने के नाम पर पैसों की मांग भी की गई.

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

पीड़िता के परिजनों ने रात करीब तीन बजे कलेक्टर को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. कलेक्टर ने इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल को जांच के आदेश दिए और संबंधित नर्सों के बयान दर्ज कराए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए समिति का गठन किया है.

वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि शिकायत वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है. जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का कहना है कि यदि प्रसूता के साथ गलत व्यवहार हुआ है तो यह निंदनीय है और जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले के सामने आने के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

वहीं डाॅ. प्रहलाद पटेल ने कहा कि जांच समिति का गठन किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल में पूरी व्यवस्था की निगरानी की जा रही है. मरीजों को अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है.