Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका

हरियाणा में छोटी हाइट वाले लोगों को मिलेंगे 3 हजार रुपये,ये है आवेदन करने का आसान तरीका

हरियाणा सरकार सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से ‘बौना भत्ता योजना’ के तहत छोटे कद के व्यक्तियों को 3000 मासिक सहायता प्रदान कर रही है। यह योजना उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने और बुनियादी ज़रूरतें पूरी करने में मदद करती है, खासकर उन लोगों को जिन्हें रोज़गार में कठिनाई होती है। सिरसा जिले में वर्तमान में सात लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। आवेदन के लिए हरियाणा निवासी होना और सिविल सर्जन से निर्धारित ऊंचाई का प्रमाण पत्र आवश्यक है।

हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से छोटी हाइट वाले लोगों को बौना भत्ता योजना के तहत बौने व्यक्तियों तीन हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वर्तमान में जिला के सात व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।इस योजना के तहत शारीरिक रूप से बौने व्यक्तियों को मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें और अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें.प्रहलाद। यह योजना उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो शारीरिक सीमाओं के कारण रोजगार प्राप्त करने में कठिनाई महसूस करते हैं।

आवेदक हरियाणा में पिछले एक साल से रह रहा हो तथा सिविल सर्जन द्वारा बौना का प्रमाण पत्र जारी किया गया हो, जिसमें पुरुष की लंबाई तीन फीट आठ इंच व स्त्री की लंबाई तीन फीट तीन इंच होनी चाहिए। आवेदक फार्म भरकर व सत्यापित दस्तावेज संलग्न कर आनलाइन आवेदन करने उपरांत कार्यालय में जमा करवाएं। आवेदन फार्म 60 दिनों के अंदर स्वीकृत कर दिया जाता है। आवेदन पत्र के साथ राशन, वोट पहचान पत्र, आधार कार्ड, सिविल सर्जन द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करने होगे। योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।