Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं... विधानसभा में मर्यादा तार-तार! 'औकात' वाले बयान पर सदन में भारी हंगामा, सीएम और विपक्ष के बीच जबरदस्त... MP Politics News: हेमंत कटारे ने क्यों छोड़ा उपनेता प्रतिपक्ष का पद? कांग्रेस ने इस्तीफे की वजह पर त... T20 World Cup 2026 Prize Money: टूर्नामेंट से बाहर होकर भी मालामाल! जीत का खाता नहीं खुला, फिर भी IC... US Embassy in Syria: सीरिया में 14 साल बाद फिर खुलेगी अमेरिकी एंबेसी, सैनिकों की वतन वापसी भी शुरू; ... India-US Trade Deal: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले ट्रंप- "कुछ नहीं बदलेगा, भारत को देना होगा भ... PPF Millionaire Formula: पीपीएफ से बनें करोड़पति! जानें 1 करोड़ का फंड बनाने और हर महीने ₹61,533 पान...

फुटवियर गोदाम में लगी आग, कई मजदूरों की बची जान!

बोकारोः शहर में आवासीय कॉलोनी के बीच फुटवियर गोदाम में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गयी. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया.

जिला के सेक्टर 12 थाना अंतर्गत बारी कोऑपरेटिव के मनमोहन कॉलोनी में शनिवार देर शाम यह घटना उस समय घटी जब लोग अपने घरों में थे. वहीं आवासीय कॉलोनी के बीच एक फुटवियर गोदाम से चिंगारी निकलते हुए लोगों ने देखा और देखते ही देखते पूरा का पूरा गोदाम आग के आगोश में समा गया. गोदाम के अंदर रखा सारा सामान आग में धू-धूकर जलने लगा.

आग की लपटों को देखते हुए लोगों ने गोदाम के मालिक को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई. इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गोदाम के मालिक ओंकार पांडे ने बताया कि गोदाम में पहले से ही विभिन्न कंपनियों की फुटवियर स्टॉक था और फुटवियर में इस्तेमाल होने वाले कच्चा माल था. पिछले दो दिन पूर्व भी 60 लाख के माल मंगाई गयी थी जो आग में जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो गया. इस आग से उनको लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है.

वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग काफी भयावह थी अगर समय पर काबू नहीं पाया गया रहता तो अनहोनी हो सकती थी. उन्होंने बताया कि समय रहते गोदाम के ऊपरी भवन में 20 से 25 मजदूर रहते थे जो सकुशल बाहर निकल गए और सुरक्षित है.

आग से काफी नुकसान हुआ है और समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह घटना और भयावह होती क्योंकि इसके अगल-बगल भी आवासीय कॉलोनी है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी. हालांकि इस मामले को लेकर अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है. वर्तमान में आज पर काबू पा लिया आ गया है लेकिन धुआं काफी होने के कारण कुछ स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है.