Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुबले लुक पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी: भाई सोहेल संग शो में बताया फिटनेस का राज, 16 किलो वेट लॉस से... पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: वरिष्ठ IFS अधिकारी विश्वेश नेगी ईरान में नए राजदूत नियुक्... FSSAI के कड़े रुख के आगे झुकी पेप्सिको: स्टिंग की बोतलों और कैन से हटाया 'Energy' शब्द, जानें क्या ह... WhatsApp ने अचानक बंद किए हजारों अकाउंट्स! 24 घंटे के रिव्यू का सच, जानें बैन से बचने और अकाउंट अनबै... सावन में क्यों खास है हरिद्वार का कनखल? स्वामी कैलाशानंद गिरि से जानें सती के मायके और महादेव के ससु... शिशु के लिए अमृत है मां का पहला पीला दूध (Colostrum): एक्सपर्ट्स और आयुर्वेद से जानें स्तनपान के 5 ब... मध्य प्रदेश में AI से वाइल्डलाइफ रेस्क्यू का नया अध्याय: सिवनी में 60 वनकर्मियों और 3 हाथियों ने ऐसे... सहारनपुर: 4 करोड़ के मकान का थमाया 22 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स! 12 करोड़ वाटर टैक्स का नोटिस द... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी नई SIT आज से शुरू करेगी जांच, SBI लॉकर ... E-20 पेट्रोल के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान: 2 लाख हस्ताक्षर लेकर PM आवास की ओर मार्च, बीजेपी...

2 जनवरी तक शीत लहर का Alert, जानें अपने शहर के मौसम का हाल…

 धुंध के साथ सर्दी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हाड़ कंपाने वाली शीत लहर के बीच पंजाब के तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज हुई है और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री पहुंच गया जोकि एस.बी.एस. नगर में रिकार्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक नव वर्ष का आगमन यैलो अलर्ट के बीच होगा।

इसके चलते पंजाब के कई जिलों में 2 जनवरी तक अलर्ट रहेगा। वहीं 30 दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट बताया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 2 दिन सर्द हवाएं चलने का अनुमान है।  तापमान के क्रम में बठिंडा 4.2, गुरदासपुर में 4.3, होशियारपुर में 5.4, मानसा में 6.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं पंजाब में अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया है, दोपहर को धूप के भले ही हलके दर्शन हुए लेकिन तापमान में कोई बड़ा फर्क देखने को नहीं मिला। होशियारपुर में अधिकतम तापमान 14.2, श्री आनंदपुर साहिब में 15.3, लुधियाना में 17.2 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

इसकी क्रम में कोहरे से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और लोग तेज धूप का इंतजार कर रहे हैं। धुंध की बात की जाए तो शहर के अंदरूनी इलाकों में शाम को कोहरे से कुछ राहत मिली जबकि हाईवे व बाहरी इलाकों में धुंध का पूरा जोर देखने को मिला। वहीं, सुबह के समय पड़ने वाली धुंध के चलते लोगों को भारी परेशानियां पेश आ रही हैं।