Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... मानव को अंगों को उगाने में मदद करेगा

कोहरे का कहर, तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, युवक की मौत

तरनतारन: आज सुबह घने कोहरे ने झबाल अड्डा पर पंडोरी रण सिंह के एक गरीब परिवार पर उस समय कहर ढाया, जब एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को इतनी जोर से टक्कर मारी कि मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मंगल सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी पंडोरी रण सिंह जो झब्बाल में मीट सप्लाई करता था, आज सुबह जब अड्डा झब्बाल में मोटरसाइकिल पर बकरे डिलीवर कर रहा था तो झब्बाल अड्डा के बाहर अमृतसर रोड पर कोहरे के कारण झबाल की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को इतनी जोर से टक्कर मारी कि मोटरसाइकिल चला रहे मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का पता चलते ही झबाल थाने से थानेदार जतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।