Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गूगल पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च से पहले लीक: चारों मॉडल्स की संभावित कीमतें और धांसू फीचर्स आए सामने, जान... Ujjain Mahakal Temple: सावन के पहले सोमवार पर भगवान महाकाल की भव्य भस्म आरती, शाम को चंद्रमौलेश्वर स... एसिडिटी और सीने की जलन से हैं परेशान? जानें इसके कारण, बचाव के उपाय और क्या खाएं क्या न खाएं देश भर में बारिश का तांडव! असम-ओडिशा में बाढ़, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल शुरू होते ही रिकॉर्ड आवेदन, पहले ही दिन 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराय... पप्पू यादव पर हमले के प्रयास में निकला बुलंदशहर कनेक्शन: हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी पर चप्पल फेंकने ... जंतर-मंतर मामले में नाबालिग रुचिका सिंह को दिल्ली पुलिस से बड़ी राहत: नहीं दर्ज होगी FIR, पीएम मोदी ... बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, 3 महीनों में 2 कार्यपालक अधिकारियों की हत्य... नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक शोभा यात्रा आज: 1900 पुलिसकर्मी, 12 DSP और ड्रोन कैमरों से कड़ी निगरानी,... भोपाल में टीवी चैनल बदलने पर घमासान: पत्नी ने हंसिए से किया पति पर हमला, सिर और गाल पर आई गंभीर चोट

बिहार के बाद बंगाल का जंगल राज खत्म होगाः मोदी

कोलकाता हवाई अड्डे पर ही ममता की राज पर हमला

  • वर्चुअल संबोधन में यह बातें जाहिर की

  • खराब मौसम के कारण नदिया नहीं गये

  • गंगा की लहर की तरह बिहार का असर आयेगा

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता हवाई अड्डे से एक वर्चुअल संबोधन के जरिए पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की तरह ही पश्चिम बंगाल की जनता भी ममता बनर्जी सरकार के कथित जंगलराज से छुटकारा पाना चाहती है और राज्य में भाजपा की सरकार देखना चाहती है। मोदी का यह बयान राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, आज देश तीव्र विकास चाहता है। बिहार ने एक बार फिर विकास के लिए एनडीए सरकार को भारी जनादेश दिया है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। वहां की जनता ने एक स्वर में जंगलराज को खारिज कर दिया है। 20 साल बाद भी उन्होंने भाजपा-एनडीए को पहले से ज्यादा सीटें दी हैं। अब हमें पश्चिम बंगाल में इस महा जंगलराज से छुटकारा पाना है। प्रधानमंत्री को पहले नादिया जिले के ताहेरपुर में एक जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वहां नहीं उतर सका। इसके बाद उन्होंने कोलकाता हवाई अड्डे से ही वर्चुअली लोगों को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद दिए गए अपने संदेश को फिर से दोहराया। उन्होंने पहली बार बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच समानताएं बताते हुए भविष्यवाणी की कि बिहार के चुनावी नतीजों की पुनरावृत्ति पड़ोसी बंगाल में भी होगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से ममता सरकार के कथित कुशासन को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि जिस तरह गंगा बिहार से होकर बंगाल पहुँचती है, उसी तरह बिहार की जीत की लहर भी बंगाल तक आएगी।

हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण शोर के बीच पीएम मोदी ने कहा, मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी। प्रधानमंत्री का यह आक्रामक रुख आगामी चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति को साफ करता है। उन्होंने कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर टीएमसी को घेरते हुए बंगाल की जनता को डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए।