Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गंगा एक्सप्रेसवे में बड़ा हादसा टला: पहली ही बारिश में हरदोई के पास धंसा 10 मीटर लंबा हिस्सा, उठे सवा... Anantnag Terror Attack: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की हत्या, TRF ने ली हमले की जिम्... Jaipur News: पैसे जमा करने के महीनों बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, किराए की बैटरी से रहने को मजबूर परिवा... Prashant Kishor News: जन सुराज प्रमुख PK ने पटना में लाठीचार्ज के घायलों से की मुलाकात, बीजेपी पर सा... रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! फॉर्च्यूनर का टायर फटने से कार पलटी, मौके पर सभी 4 लोगों की दर्दनाक मौत

यमुना एक्सप्रेसवे के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया. इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कार सवार सभी लोग गाजियाबाद के रहने वाले थे और किसी काम से लखनऊ जा रहे थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बांगरमऊ पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी लोगों को वाहन से बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

टायर फटने से हुआ हादसा, चार की मौत

जानकारी के मुताबिक, बांगरमऊ थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4:30 बजे आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 241 के पास हवाई पट्टी के समीप फॉर्च्यूनर कार गुजर रही थी. तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सभी मृतक गाजियाबाद के रहने वाले

बांगरमऊ थाना प्रभारी अखिलेश पांडे के अनुसार मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल और आकाश के रूप में हुई है. तीनों गाजियाबाद के निवासी थे, जबकि चौथे व्यक्ति का नाम और पता अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि ये लोग लखनऊ किसी नेता से मिलने जा रहे थे.

परिजनों को दी गई घटना की सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण टायर फटना बताया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को हाईवे से हटवाया, जिससे कुछ समय के लिए बाधित यातायात को पुनः सुचारू कराया जा सका.

हादसे में जान गंवाने वाले लोग गाजियाबाद के रहने वाले थे. उनकी पहचान गाजियाबाद में राजनगर के रहने वाले अशोक अग्रवाल, मोदीनगर के गोविंदपुरी में रहने वाले अभिनव अग्रवाल और आकाश के रूप में हुई है. जबकि एक अन्य मृतक का नाम और पता अभी अज्ञात है.