Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे... भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन! कृषि मंत्री से बातचीत बेनतीजा, सड़कों पर रात भर डटे रहे किसान; कई ... शाजापुर में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! 25 दिन बाद खुला दुल्हन का सच, महिला नहीं किन्नर निकली गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल...

कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कार पलटी, राहुल गांधी की रैली से लौटते समय 4 घायल, अस्पताल में इलाज जारी

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मांगीलाल फौजी सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा राजस्थान में हुआ, जहां वह राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के बाद अपने बेटे राजा बैरवा और अन्य साथियों के साथ लौट रहे थे। तेज रफ्तार में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार लोग घायल हुए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घायल सभी लोगों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

कांग्रेस नेताओं और स्थानीय जनता में हादसे को लेकर चिंता की लहर है। हादसे की सही वजहों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।